बरेली: चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाकर कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली,सुसाइड नोट किया वायरल

71
When girlfriend's marriage was fixed at another place, young man blew himself up, died seven days later
परिजनों ने लड़की की शादी पास के गांव में कर दी। इससे युवक अवसाद में आ गया।

बरेली। बरेली से एक खाकी शर्मसार करने वाली खबर सामने आई यहां एक हेड कांस्टेबल ने चौकी इंचार्ज की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को आधी रात को गोली मार ली,साथी उसे इलाज के लिए भागे लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हेड कांस्टेबल ने सुसाइड से पहले सुसाइड नोट कई लोगों को भेजकर चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाए। यह मामला बरेली मीरगंज क्षेत्र के दुनका चौकी चौकी का है। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर बेइज्जत करने का आरोप लगाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं। इससे विभाग में हड़क्ंप मच गया।साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ब्लीडिंग न रुकने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं।

हेड कांस्टेबल का लिखा नोट वायरल

दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले। खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात बरेली पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here