पति को वश में कराने तांत्रिक के पास गई महिला, उसने किया ऐसा काम किया वह सदमे में आ गई

72
The woman went to the tantrik to control her husband, she did such a thing, she was shocked
तांत्रिक दवे पांव कमरे में आया और महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की।

आगरा। विज्ञान के इस युग में पढ़ लिखे लोगों के लिए तंत्र— मंत्र का सहारा लेकर किसी को अपने वश में करने की बात किसी आश्चर्य से कम नहीं हैं, कुछ ऐसा ही मामला यूपी के मैनपुरी जिले से सामने आया है। यहां एक पढ़ी​ लिखी शिक्षित युवती जो दिल्ली में नौकरी करती हैं ने अपने पति को वश में करने के लिए एक तांत्रिक का सहारा लिया, ​तांत्रिक ने महिला को पूजा के बहाने आधी रात को अकेले बुलाकर जो उसके साथ किया उससे उबरने में उसे कई साल लग जाएगा, वहां से लौटने के बाद महिला सदमे में है।

मैनपुरी के कस्बा भोगांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने पति से नजदीकियां बढ़ाने के लिए पूजा कराने को तांत्रित के यहां गई थी। तांत्रिक ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। आधी रात को पूजा होगी। इसके बाद तांत्रिक ने उसे सोने के लिए एक कमरा दे दिया। शनिवार की रात जब महिला सो रही थी, तभी तांत्रिक दवे पांव कमरे में आया और महिला को दबोच लिया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। पुलिस के आने से पहले ही तांत्रिक भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पति को वश में कराना चाहती थी

पुलिस के अनुसार महिला का पति दूसरी जगह पर काम करता है। पति के साथ रहने के लिए महिला पूजा अर्चना करना चाहती थी। वह जिस कंपनी में काम करती है, उस कंपनी में काम करने वाले एक शख्स ने उसे तांत्रिक का नंबर दिया। महिला ने जब फोन किया तो तांत्रिक ने उसके कष्ट निवारण के लिए भोगांव रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। वहां से तांत्रिक महिला को लेकर गांव सुरजनपुर चला गया। महिला से कहा कि वह रात को आराम करे। कल उसकी समस्या निवारण के लिए पूजा शुरू करेंगे। रात को महिला कमरे में सो रही थी, तभी तांत्रिक प्रशांत सिंह निवासी गांव सुरजनपुर कमरे में आ गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here