लखनऊ: रिश्तों के मर्म को कुछ यूं समझा गया ‘संबोधन’ का मंचन

136
अवसर था सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से राजधानी के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि आडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय नाट्य समारोह का।समारोह में आज अंतिम दिन कानपुर की संस्था अनुकृति के सिर्फ दो कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय से सजे नाटक संबोधन के मंचन ने सभी को भावविभोर कर दिया।

लखनऊ। देह नाशवान है लेकिन रिश्ते हमेशा जीवित रहते हैं। संबंध और संबोधन के दर्शन को दर्शाते नाटक ने शनिवार को दर्शकों की आंखें नम कर दीं। अवसर था सृजन शक्ति वेलफेयर सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से राजधानी के गोमती नगर स्थित संगीत नाटक अकादमी के वाल्मीकि आडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय नाट्य समारोह का।समारोह में आज अंतिम दिन कानपुर की संस्था अनुकृति के सिर्फ दो कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय से सजे नाटक संबोधन के मंचन ने सभी को भावविभोर कर दिया।

वहीं कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व संस्था के अध्यक्ष बीएन ओझा, आईएएस जगदीश चौरसिया,आर्ट ऑफ लिविंग की टीचर नीरू शर्मा, महासचिव डॉ. सीमा मोदी ने द्वीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आज मंचित नाटक में दिखाया गया कि मानवीय रिश्तों का महज संबोधन में बंध जाना दुर्भाग्य है। संबोधन सिर्फ पुकार नहीं वरन ह्रदय के अंतस से जुड़ी भावना है, जिसके लिए मनुष्य अपना जीवन समर्पित करता है।

कलाकारों के दमदार भूमिका की यूं हुई सराहना

बीस वर्ष की एक बेटी अपने पिता को न सिर्फ तलाशती है बल्कि उसके मन में झांकना भी चाहती हैं कि ऐसी क्या वजह रही होगी जिसके चलते बीस वर्ष पहले उसके पिता ने उसकी माँ को छोड़ दिया था। पिता से किये सवालों में वह उन जवाबों को पा जाती है जिसे उसकी माँ सारे संबोधनों में जीवन भर तलाशती रही थी। कास्ट्यूम, लुक बदल कर आरती शुक्ला ने पत्नी श्रृद्धा, बेटी श्रुति और दीपक राज राही ने पति व पिता राजेश्वर की भूमिका बखूबी निभायी।

सम्राट यादव, आकाश शर्मा की मंच व्यवस्था, नरेन्द्र सिंह का प्रकाश संचालन व विजय भास्कर का संगीत दृश्यानुकूल था। वहीं प्रकाश परिकल्पना कृष्णा सक्सेना और कास्ट्यूम निशा वर्मा की रही। दर्शकों की आंखें नम करने वाले इस नाटक के लेखक सुनील राज और निर्देशन डा. ओमेन्द्र कुमार ने किया। समारोह के समापन पर सृजन शक्ति सोसाइटी की महासचिव डॉ. सीमा मोदी ने कलाकारों, दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here