रामनवमी की हिंसा के बाद बिहार के पांच जिलों में बवाल, फायरिंग और हुई बमबाजी,125 उपद्रवी गिरफ्तार

126
Ruckus, firing and bombing in five districts of Bihar after Ram Navami violence, 125 miscreants arrested
शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ।

पटना। रामनवमी के दिन निकाली जाने वाली शोभायात्रा के दौरान गुजारात पश्चिम बंगाल और बिहार में हिंसक झड़पे हुई। सबसे ज्यादा ​बवाल बिहार में हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालंदा के बिहार शरीफ और सासाराम में दो दिन से फायरिंग और बमबाजी हो रही है। नालंदा में गोली लगने से एक की मौत हुई है, जबकि दोनों जगहों पर कई लोग घायल हैं। बिहार शरीफ, सासाराम और गया में 125 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भागलपुर और गया में भी विवाद हुआ है। मुंगेर में भी शनिवार की रात मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज करके मामले को संभाला। पुलिस के मुताबिक सभी जगहों पर स्थिति नियंत्रण में है।सासाराम पुलिस ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि इनके पास ही बम था। दो को गिरफ्तार किया है। तीन घायलों को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। झोपड़ी से एक स्कूटी मिली है।

पुलिस दंगाईयों को दे रही चेतावनी

बवाल कर रहे लोगों को काबू में करने के लिए बिहार पुलिस लगातार गश्त कर रही हैं,दंगा करने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही हैं।इसके साथ ही लोगों को हिदायत दे रही हैं कि अफवाहों से दूर रहें, किसी ने डर से अपना घर नहीं छोड़े।रोहतास पुलिस ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सासाराम में मुसलमानों के डर से हिंदू अपना घर छोड़ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि यह पूरी तरह निराधार और अफवाह है। किसी ने अपना मोहल्ला नहीं छोड़ा है। हम आम जनता से अपील करते हैं कि ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सासाराम में स्थिति शांतिपूर्ण और सामान्य है।

नारे लगाने से हुआ विवाद

यहां गुरुवार रात रामनवमी की शोभायात्रा के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। सहजलाल इलाके में बाइक खड़ी करने और नारे लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक पक्ष ने गाड़ियों में तोड़फोड़ कर शोभायात्रा से लौट रहे लोगों के साथ मारपीट की थी।इसके विरोध में शुक्रवार को दूसरा पक्ष सड़क पर उतर गया था। सासाराम के बस्ती मोड़, चौखंडी, आदमखानी, सोना पट्टी आदि इलाके में पथराव हुआ। इस दौरान बम भी फेंके गए थे। कुछ घरों में आग लगा दी गई थी। उपद्रव में कई लोगों के घायल हुए थे। तब से स्थिति यहां तनावपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here