आगरा में तोते की गवाही से दो हत्यारों को हुई उम्रकैद की सजा, जानिए पूरा मामला

124
Two murderers were sentenced to life imprisonment due to the testimony of a parrot in Agra, know the whole matter
दोषियों ने महिला के पालतू कुत्ते की भी जान ले ली थी।

आगरा। यूपी के आगरा जिले में एक चमत्कारी मामला सामने आया हैं। यहां एक महिला से लूट और हत्या करने के आरोपी को एक तोते की गवाही पर कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला की हत्या करने वाला कोई बाहरी नहीं बल्कि उसका भांजा​ निकला जिसने अपने साथी के साथ मिलकर मामी के घर में लूटपाट के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। दोषियों ने महिला के पालतू कुत्ते की भी जान ले ली थी। खास बात यह है कि कुत्ते के हमले से चोट के निशान और तोते की गवाही से पुलिस हत्यारों तक पहुंची थी।

गहने और नकदी लूट कर फरार हो गए थे

घटना 21 फरवरी 2014 की है। आगरा के एक अखबार के संपादक विजय शर्मा परिवार के साथ शादी समारोह में फिरोजाबाद में गए थे। उनकी पत्नी नीलम घर पर अकेली थीं। रात में बदमाशों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी और गहने-नकदी लूटकर फरार हो गए। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। परिजन ने बताया- विजय शर्मा के घर में एक पालतू तोता था। घटना के बाद से तोता उदास रहने लगा। घर वालों को शक हुआ, तो उन्होंने तोते के सामने कई लोगों का नाम लेना शुरू किया। जैसे ही उन्होंने विजय शर्मा के रिश्ते के भांजे आशुतोष गोस्वामी उर्फ आशु का नाम लिया, तो तोता जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस ने आशु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में पुलिस को आशु के शरीर पर कुत्ते के काटने और चोट लगने के निशान मिले। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपने दोस्त रोनी मेस्सी के साथ मिलकर नीलम शर्मा की हत्या की बात कबूल कर ली। वकील ने बताया- जिस आशुतोष गोस्वामी को नीलम अपने बेटे की तरह मानती थीं। उसी ने उनकी हत्या कर दी। नीलम का सिर्फ एक बेटा था। वह मानसिक विक्षिप्त था। आरोपी आशुतोष की कुछ गलत आदतों को देखकर उसके घर आने पर रोक लगा दी गई थी, जिस कारण वह नाराज चल रहा था और नीलम की हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here