भगत सिंह और आज का भारत विषय पर लखनऊ पुस्तक मेले मे हुआ कार्यक्रम का आयोजन, अवधी कुजीन का भी हुआ विमोचन

127
भगत सिंह और आज का भारत विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामकिशोर

24 मार्च 2023, लखनऊ। चारबाग स्थित रविन्द्रालय में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में “भगत सिंह और आज का भारत” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी के महामंत्री रामकिशोर ने व संचालन लेखक हफ़ीज़ क़िदवई ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए लेखक हफ़ीज़ क़िदवई ने कहा कि हमे अपना मूल्यांकन करना होगा कि भगत सिंह के सपनो का भारत कितना बनाया। आने वाली नस्लें हमसे पूछेंगी की भगत सिंह की शहादत के मूल्यों को हमने कितना माना और जीवन मे उतारा। एडवोकेट वीरेन्द्र त्रिपाठी ने भगत सिंह के मुक़दमे पर बातचीत की और वसुंधरा फाउंडेशन के अध्यक्ष उमेश सिंह ने भगत सिंह और वर्तमान में बालशिक्षा पर बात की।

अवधी कुजीन नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए

अंत में हिंदुस्तानी साहित्य सभा की ओर से लखनऊ के लेखिका प्रिंसेज आफरीन की पुस्तक अवधी कुजीन का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वालेन्द्र कटियार, प्रिंसेज फरहाना मलिकी,आशीष यादव, अवधेश कुमार शुक्ल, ब्रजेश शुक्ल, रमाकांत श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। अंत मे ज्योति किरण जी ने सभी को धन्यवान दिया। कार्यक्रम के आयोजक वसुंधरा फाउंडेशन और हिंदुस्तानी साहित्य सभा की ओर से रामकिशोर जी ने सभी आए हुए मेहमानों का धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here