उजड़ गई दुनिया: दस माह पहले ​पति को खोया अब ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर बेटे की मौत

112
Desolate world: Lost husband ten months ago, now son dies after being buried in tractor trolley
छह वर्षीय बालक मां के साथ खेत से वापस घर लौट रहा था।

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले की गाजियापुर गांव की गीता देवी का मंगलवार शाम को पूरा संसार उजड़ गया। दस माह पहले पति को खोने वाली गीता के सामने जब उसका मासूम बेटा भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर दुनिया छोड़ गया तो वह बदहवास होकर रह गई। हादसे के दौरान छह वर्षीय बालक मां के साथ खेत से वापस घर लौट रहा था। लोगों को एकत्र होता देख चालक वहां से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं ट्रैक्टर-ट्राली के जब्त कर लिया है।

यह दिल दहलाने वाला मामला बेवर थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव का है। गांव निवासी गीता देवी मंगलवार को नगला मनी रजबहा के पास बकरियां चराने गई थी। उसके साथ छह वर्षीय पुत्र आकाश भी था। शाम को बकरियां चराकर दोनों घर लौट रहे थे। तभी उजागरपुर को जाने वाले रजबहा के पास सामने से आ रही भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली मासूम के ऊपर ही पलट गई। बच्चे को ट्राली के नीचे दबा देख मां की चीख निकल गई।

चालक मौके से भाग गया

मां की चीख सुनकर आसपास के एकत्र हो गए। जब तक लोग एकत्र होते, तब तक चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज नीलकमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को ट्राली के नीचे से निकलवाया। पुलिस ने मौके पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। मां गीता देवी ने बताया कि करीब 10 माह पूर्व पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे विशाल व आकाश थे। वह मेहनत मजदूरी करके उनका भरण-पोषण कर रही थी। मंगलवार को हुए हादसे में मासूम आकाश की जान चली गई। इससे उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here