सच्चा प्यार: प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी उसी बाग में फांसी लगाकर दी जान

134
True love: After boyfriend, girlfriend also hanged herself in the same garden
वह दो महीने के लिए जेल में था। फिर भी इन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा।

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में एक प्रेमी जोड़े ने 24 घंटे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी, क्योंकि दोनों के प्रेम के बीच परिवार दीवार बन रहा था। दोनों हर हाल में एक —दूसरे के साथ जीना चाहते थे, जब साथ नहीं जी सके तो पहले प्रेमी फिर प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। इन दोनों का दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही गांव के थे, पड़ोसी थे, इसलिए परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। साल भर पहले ही परिवार वालों को इनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। पिछले साल लड़की के परिजनों ने लड़के पर मुकदमा दर्ज कराया था। वह दो महीने के लिए जेल में था। फिर भी इन दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कर रही है।

बचपन से पसंद करते थे दोनों

मामला माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर जगाई का है। यहां पर रामसागर (22) व नीतू (19) एक दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों बचपन से ही एक दूसरे के साथ रहे हैं। इन दोनों का पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि एक साल पहले नीतू के परिजनों को दोनों के अफेयर की जानकारी हो गई।इसके बाद घरवालों ने रामसागर के परिजनों से शिकायत की। दोनों को साथ बैठाकर बात की। एक दूसरे से मिलने के लिए मना किया, फिर भी ये लोग नहीं माने। चोरी-छिपे ये दोनों मिलते जुलते थे। धीरे-धीरे ये बात शादी तक पहुंच गई। रामसागर व नीतू एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले इसके खिलाफ थे। उन्होंने पहले ही मना कर दिया था।

एक ही बाग में दोनों ने फांसी लगाई

बार बार थाने के चक्कर काटने से परेशान होकर रामसागर ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सुबह 10 बजे के करीब गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटकता मिला।प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका नीतू आहत हो गई। सिर्फ एक दिन ही बीते थे, मंगलवार शाम 6 बजे उसी बाग में जाकर नीतू ने भी फांसी लगा ली।गांव वालों का कहना है कि रामसागर गांव में खेती- मजदूरी करता था। नीतू घर में ही रहती थी, उसने इंटर तक की पढ़ाई की थी। युवक ने फांसी लगाने के पहले कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किए थे। जो कुछ देर बाद डिलीट कर दिए गए। दो दिनों में दो मौतों के बाद गांव में मातम पसरा है। लेकिन इस मामले में दोनों के परिवारों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। वे इस मामले में बातचीत नहीं करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here