महाराष्ट्र में ट्रक से टकराई कार 9 लोगों की मौत,चार साल का बच्चा गंभीर घायल

100
Car collides with truck in Maharashtra, 9 people killed, four-year-old child seriously injured
हादसे में मरने वाले आपस में सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे।

मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई के रायगढ़ जिले में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। दरअसल यहां एक ट्रक और कार में आमने— सामने टक्कर हो गई, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मुंबई से 130 किमी दूर रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह 4.45 बजे हुई। हादसे में मरने वाले आपस में सभी लोग रिश्तेदार थे और रत्नागिरी के गुहागर जा रहे थे। वहीं, सामने से आ रहा ट्रक मुंबई जा रहा था।

मृतकों में एक छोटी बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार साल की एक घायल लड़की को मनगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कार चालक की आंखें चौंधिया गई

पुलिस के अनुसार यह हादसा रायगढ़ जिले के मानगांव के पास मुंबई-गोवा हाइवे पर गुरुवार अल सुबह ईको कार में सवार नौ लोग मुंबई से गोवा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक की लाइट से कार चालक की आंखें चौंधिया गई। इससे वह गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार की पूरी स्पीड में ट्रक से टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में कार में सवार सभी नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में चार महिलाएं व पांच पुरुष शामिल हैं। वहीं इसी कार में सवार एक चार साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी जिंदा बच गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बता दें कि मुंबई-गोवा हाईवे पर इसके पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि हाई स्पीड के चलते यहां कोंकण की तरफ जाने वाली सड़क पर अक्सर हादसे होते रहते हैं।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here