आणंद। गुजरात के आणंद जिले में गुरुवार शाम को एक दिल दहलाने वाला हादासा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा आणंद जिले के सोजित्रा तहसील के डाली गांव के पास हुआ। यहां एक बेकाबू कार ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन एक ही परिवार के थे। ऑटो में सवार चार लोगों और बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर मौत हुई है। वहीं कार चालक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग रक्षाबंधन मनाकर घर लौट रहे थे। पुलिस अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया, यह हादसा गुरुवार शाम सात बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया, आरोपी का नाम केतन रमनभाई पाधियार है जो कांग्रेस विधायक पूनमभाई परमार का दामाद है। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आणंद के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता ने कहा, ‘आणंद में शाम करीब सात बजे कार, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें…
- महिन्द्रा ने नया बोलेरो मैक्स पिकअप पेश किया, जानिए इसकी खूबियां
- बंगाल के बाद महाराष्ट्र में मिला कालाधन, 56 करोड़ रुपये मिले गिनने में लगे 13 घंटे
- नापाक इरादेंः आर्मी कैंप में घुस रहे 2 आत्मघाती आतंकी ढेर, 3 जवान शहीद