शाहजहांपुरः विवाद के बाद पती ने लगाई फांसी, पत्नी ने घर में दफनाया, ऐसे खुला राज

193
Shahjahanpur: After the dispute, the husband hanged, the wife buried in the house, such an open secret
30 वर्षीय गोविंद का शव घर में दफन मिलने के बाद पुलिस को शक है कि उसी ने मारकर दफनाया होगा।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव उसके ही घर में दफन मिला। इसका राज उस समय खुला जब घर से बदबू आने लगी। परिवार वाले जब मृतक के बारे में उसकी पत्नी से पूछते तो वह रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर बहका देती थी। 30 वर्षीय गोविंद का शव घर में दफन मिलने के बाद पुलिस को शक है कि उसी ने मारकर दफनाया होगा। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।

खमरिया गांव के सतीश सिंह के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा धर्मेंद्र सेना में है। छोटा बेटा गुरविंदर शाहजहांपुर में अपनी ससुराल में रहता है। सबसे छोटा बेटा पत्नी के साथ गांव खमरिया में रहता था। गोविंद को गांव वालों ने सात अगस्त तक देखा था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

सात अगस्त को दिखा था गोविंद

भाई गुरविंदर ने गोविंद के बारे में शिल्पी से पूछा तो उसने कहीं रिश्तेदारी में जाने की बात कही। गुरविंदर तब से भाई को तलाश रहा था। दो दिन पूर्व बुधवाना क्षेत्र में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना पर वह वहां गया था। बाद में जब खमरिया गांव पहुंचा तो शिल्पी ने फिर से गोविंद के बाहर जाने की बात दोहराई। तभी घर के एक कमरे से बदबू आने पर उसे शक हुआ।

चूहा मरने का बहाना बनाया

शिल्पी ने चूहा मर जाने की बात कही। इसके बाद गुरविंदर का शक बढ़ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। गढ़ियारंगीन थाने की पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस को शिल्पी ने बताया कि झगड़ा होने के बाद गोविंद ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसने घबराकर शव उतारकर जमीन में दफना दिया था। उसके ऊपर से बक्सा आदि सामान भी रख दिया था। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here