जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी में मिली अहम जिम्मेदारी

209
Former MP of Jaunpur Dhananjay Singh got important responsibility in Nitish Kumar's party
धनंजय सिंह इस बार विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू के टिकट पर मल्हनी से चुनाव भी लड़े थे।

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को नीतीश कुमार की पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिली है। धनंजय को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। शनिवार की रात इसकी जानकारी होने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। धनंजय सिंह इस बार विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू के टिकट पर मल्हनी से चुनाव भी लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

नीतीश को दिया धन्यवाद

दो बार विधायक रहे धनंजय सिंह एक बार जौनपुर से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह इस समय जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर धनंजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here