जोधपुर में युवक के पेट से निकले 63 सिक्के, डॉक्टर्स की टीम भी हैरान

212
In Jodhpur, 63 coins came out of the stomach of the youth, the team of doctors was also surprised
डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद इन सिक्कों को बाहर निकाला गया।

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक युवक के पेट से ऑपरेशन कर 63 सिक्के निकाले हैं। जब एक्स-रे किया तो पेट में सिक्कों का ढेर देख डॉक्टर भी हैरान हो गए। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन के बाद इन सिक्कों को बाहर निकाला गया।

डाॅक्टरों ने बताया कि जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी 36 वर्षीय युवक के पेट में गुरुवार को अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद परिजन उसे गुरुवार शाम करीब 4 बजे मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। पेट में ज्यादा दर्द होने पर युवक को एडमिट कर दिया गया था। शुक्रवार डॉक्टर्स ने जब एक्स-रे किया तो पेट में कुछ दिखाई दिया। जब डाॅक्टरों ने मरीज से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिक्के निगल गया है। इस पर तुरंत ऑपरेशन किया गया। डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन में पेट से सिक्के का ढेर निकाला गया। युवक की तबीयत में सुधार होने के बाद उसे छुट्‌टी दे दी गई।

पेट से सिक्के का ढेर निकाला

गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट की ओर से एंडोस्कोपी द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। दोबारा जांच की गई, जिसमें किसी तरह का सिक्का नहीं मिला। ट्रे में पेट से निकले सिक्के।गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट की ओर से एंडोस्कोपी द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। दोबारा जांच की गई, जिसमें किसी तरह का सिक्का नहीं मिला। ट्रे में पेट से निकले सिक्के।विमंदित है युवक, बता नहीं पाया कब से निगल रहा है।

एमडीएम अस्पताल के सुप्रीडेंट डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट की ओर से एंडोस्कोपी द्वारा यह ऑपरेशन किया गया। दोबारा जांच की गई, जिसमें किसी तरह का सिक्का नहीं मिला। उन्होंने बताया कि युवक विमंदित था। वह बता नहीं पाया कि कब से सिक्के निगल रहा था।

अधिकांश एक-एक रुपए के सिक्के थे। इसमें गैस्ट्रोएनटोलजी डिपार्टमेंट के हैड डॉ. नरेंद्र भार्गव के द्वारा ऑपरेशन किया गया।युवक नहीं बता पाया कि वह कब से सिक्के निगल रहा है, उसके पेट से कुल 63 सिक्के निकले।युवक मानसिक रूप से कमजोर है। उसने कब और कैसे सिक्के निगले, कब से निगल रहा था, यह नहीं बताया। उसके पेट से कुल 63 सिक्के निकले।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here