पंजाब के मुख्यमंत्री कल दूसरी बार बधेंगे सात बंधन में, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हन

202
Punjab Chief Minister will tie the knot for the second time tomorrow, know who will be his bride
भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी के बंधन बंधेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉ गुरप्रीत कौर उनकी पत्नी बनने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी, सिख-रीति रिवाज से होगी शादीभगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। शादी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें।

सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी

भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था,’जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।’

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here