लखनऊ: कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग, 6 सरकारी अस्पतालों में 170 बेड आरक्षित

177
राजधानी में 170 बेड पर मरीजों की भर्ती आरक्षित की गई हैं। एसीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

लखनऊ। कोरोना मजीरों की संख्या में लगातार उतार—चढ़ाव के बीच शहर में संक्रमितों का आंकड़ा अब करीब हजार पहुंच रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमें की चिंताएं भी बढ़ी हुईं हैं। वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों और संस्थानों में बेड आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं।

बताया गया कि इससे संक्रमित मरीज की तबीयत बिगड़ने पर बेड मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक राजधानी में 170 बेड पर मरीजों की भर्ती आरक्षित की गई हैं। एसीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

लखनऊ में आकड़ा 900 पार

मरीजों के लिए हर अस्पताल में बेड आरक्षित करने के निर्देश हैं। बताया गया कि सभी अस्पताल में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 900 पार हो गई है। वहीं रोजाना 100 से अधिक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। इन मरीजों में हल्के लक्षण वाले मरीज भी शामिल हैं।

कुछ ऐसे हैं जो अन्य प्रदेश की यात्रा या विदेश की यात्रा कर लौटे हैं। बताया गया कि इन मरीजों में पर स्वास्थ्य विभाग की खास नजर है। मिली जानकारी के मुताबिक एसजीपीजीआई-25, केजीएमयू -50,लोहिया संस्थान-15,लोकबंधु अस्पताल-30,रेलवे अस्पताल-20,बेस अस्पताल-30 बेड आरक्षित किए गए है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here