हार पर यूं तिलमिलाए अखिलेश, कहा- भाजपा ने छलबल से जीता उपचुनाव

198
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महंगाई की मार से जनता की बुरी हालत है। जनता जितनी परेशानी में है, हुक्मरान उतने ही बेफिक्र दिखाई दे रहे हैं।

लखनऊ। उपचुनाव में हार के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश ने भाजपा पर छलकपट कर उपचुनाव जीतने का आरोप लगाया है। दरअसल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आजमगढ़ और रामपुर संसदीय उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया और छलबल से जनमत को प्रभावित करने का षडयंत्र किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सत्ता लोलुपता ने प्रदेश में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर दोनों क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ी है। जनता का रुझान समाजवादी पार्टी की ओर रहा है।

डबल इंजन की सरकार में रूका प्रदेश का विकास

भाजपा ने अपने पक्ष में जबरन मतदान के लिए सभी अलोकतांत्रिक एवं निम्नस्तर के हथकंडे अपनाए। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। उन्हें डराया धमकाया गया। पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को थानों में जबरन अवैध तरीके से बिठा लिया। पोलिंग एजेंटों को मतदान केन्द्रों से बाहर कर दिया गया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे में लोकसभा उपचुनाव की जीत का जश्न मनाना जनता का उपहास करना है। अखिलेश ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विगत पांच वर्षों से विकास अवरुद्ध है। भाजपा-आरएसएस के गठबंधन के नतीजे की सच्चाई को जनता बखूबी जान चुकी है और वह इसका भाजपा को करारा सबक भी सिखाएगी।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here