विश्वासघात:आगरा में सहेली के दोस्तों ने होटल में बीयर पिलाकर किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म

250

आगरा। पर्यटन नगरी आगरा के शाहगंज क्षेत्र की 14 साल की किशोरी से होटल में बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप आटो चालक सहित तीन युवकों पर लगाया गया है। आरोपियों में एक किशोरी की सहेली भी शामिल है। वह उसे अपने साथ लेकर गई थी। दोस्तों के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शाहगंज क्षेत्र की महिला ने थाना में शिकायत की। महिला ने बताया कि छह जून को उसकी 14 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाली सहेली अपने साथ ले गई थी। सहेली ने रास्ते में अपने दोस्त अजय उर्फ बाबी को बुला लिया। वह आटो चालक है। तीनों सदर बाजार में गए। बाबी ने अपने गांव ककुआ मलपुरा से दोस्त सुनील पुत्र अशोक और सुनील पुत्र माता प्रसाद बुला लिए। चारों ने सदर बाजार क्षेत्र में पार्टी की। खाना-पीना खाने के बाद तीनों युवक किशोरी को मलपुरा क्षेत्र के एक होटल में ले गए, जहां शराब और बीयर मंगा ली।

जबरन पिलायी बीयर

पीड़िता ने बताया कि उसे जबरन बीयर पिलाई गई। नशे की हालत में किशोरी के साथ तीनों युवकों ने दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी किशोरी को कैंट स्टेशन पर लाए। उसे मथुरा लेकर चले गए। उसे स्टेशन पर उतार दिया। इसके बाद बहाने से छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने एक वेंडर की मदद से अपने परिजनों को सूचना दी। वो उसे मथुरा पहुंचकर अपने साथ लेकर आए। घटना की जानकारी आठ जून को थाना शाहगंज पर दी।

सहेली ने दिया धोखा

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि किशोरी ने अजय और उसके दोनों साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। किशोरी की सहेली ने सहयोग किया था। इस पर चारों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, सामूहिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मलपुरा के होटल में घटना हुई थी। पुलिस अब यह पता कर रही है कि युवकों को होटल में कमरा देने से पहले आईडी ली गई थी या नहीं? नाबालिग के होने पर भी तीन युवकों को कमरा कैसे दे दिया गया। आदि की जांच पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here