आरोप: पति को मुझसे दूर रखकर ससुर बनाता है अवैध संबंध, विरोध करने पर यह धमकी देता है

308
Allegation: By keeping husband away from me, father-in-law makes illicit relationship, threatens to protest
शादी के बाद से ही ससुर उसके पति को पास नहीं आने देता था।

अमेठी। यूपी के अमेठी जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बहू ने ससुर पर बहुत ही सनसनीखेज आरोप लगाया है। मालूम हो कि गत दिवस विवाहिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। विवाहिता ने बताया कि उसका ससुर उसका पांच साल से यौन शोषण कर रहा है। विवाहिता का कहना है कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने व पति को फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी देता है।

महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में जो आरोप लगाया गया उसके अनुसार विवाहिता का कहना है कि उसका ससुर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। ससुर ने अपनी पहुंच करा रौब व संपत्ति का लालच दिखाकर अपने पुत्र की दूसरी शादी सात वर्ष पूर्व उसके साथ करवाया था।शादी के बाद से ही ससुर उसके पति को पास नहीं आने देता था। इतना ही नहीं मौका देखकर उसने एक दिन उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया फिर तो इसका सिलसिला शुरू हो गया। इसमें कोई बाधा नहीं आए इसके लिए उसका ससुर पति को परदेश भेजने या न मानने पर मार डालने के लिए उकसाता रहा।

बेटे की पहली पत्नी के साथ भी किया दुष्कर्म

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर उसके पति की पहली पत्नी के साथ भी हैवानियत करते थे। इसके चलते वह पागल हो गई। महिला का कहना था कि अति होने के बाद जब उसने शिकायत करने की ठानी तो उसके ससुर ने चारों को (स्वयं व अपने बच्चे के साथ पति व उसकी पहली पत्नी) अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया।

महिला के पति ने बताया कि पिता की हरकतों की जानकारी होने के बाद वह गुरुवार को तहरीर लेकर पत्नी व बेटे के साथ थाने गया था। सुनवाई नहीं होने पर वह शुक्रवार को एएसपी दयाराम से भी मिला। बावजूद इसके अब तक उसका केस दर्ज नहीं किया गया।इस बारे में जानकारी लेने के लिए फोन करने पर एएसपी का फोन नहीं उठा। एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि पीडि़त परिवार अभी उनसे नहीं मिला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here