माफिया के बेटे अब्बास अंसारी के बिगड़े बोल पर प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई, धाराएं बढ़ाई

273
Administration will take strict action on the bad words of Mafia's son Abbas Ansari, increased the sections
अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से सुभासपा से मैदान में थे।

मऊ।​ विधानसभा चुनाव में भले ही माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने मऊ सदर सीट जीत ली हो, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद देख लेने की धमकी पर प्रशासन अब उनको बख्शने के मूड में नहीं है।पहले दिन के एक्शन के बाद पुलिस ने अगले दिन ही एक और मुकदमा दर्ज कर अपनी सख्ती का अहसास करा दिया था। अब सरकार गठन होने के बाद मुख्तार और उनके परिवार के अवैध साम्राज्य पर दोबारा बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

आपकों बता दें कि अब्बास अंसारी के विवादित बोल पर प्रशासन पर टिप्पणी मामले में पुलिस ने अगले दिन ही कई अन्य धाराएं बढाकर कार्रवाई का संकेत भी दे दिया था। हालांकि, नई धाराएं बढ़ाने की जानकारी पुलिस ने चुनाव परिणाम आने के बाद जारी की है।

दरसल चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना के बाद पुलिस ने कुछ धाराएं बढ़ा दी है।

सुभासपा की सीट से उतरे थे मैदान में

अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से सुभासपा से मैदान में थे। एक चुनाव प्रचार के दौरान तीन मार्च की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा मैदान में एक चुनावी जनसभा के दौरान अब्बास अंसारी ने मंच से कहा था कि उनकी अखिलेश यादव से बात हो गई है और सरकार बनने के बाद अधिकारियों के छह महीने तक ट्रांसफर रोक दिए जाएंगे। पहले उनका हिसाब किताब किया जाएगा।

इन धाराओं में केस दर्ज

इसके बाद चुनाव आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अब्बास के प्रचार पर 24 घंटे के लिए रोक लगा दी थी। 04 मार्च को उसके ऊपर 171 एफ और 506 आईपीसी धारा में मुकदमा दर्ज किया था। फिर 05 मार्च को ही विवेचना के बाद पुलिस ने 186, 189, 153ए और 120 बी धाराएं बढ़ा दी हैं।

विधायक बने अब्बास अंसारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस सम्बंध में एसपी सुशील घुले का कहना है कि एफआईआर दर्ज किए जाने के दूसरे दिन ही धारा बढ़ा दी गई है। यह पुरानी बात है, इसमें कोई नई बात नहीं है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here