प्यार की सजा: घर वाले शादी को तैयार नहीं थे, इसलिए प्रेमी ने उसे होटल में ले जाकर मार डाला

450
आगरा। एक कहावत है कि इश्क और प्यार में सब जायज है, शायद इसी कहावत को सही मानकर कुछ प्रेम करने वाले गलत कदम उठा लेते है और जीवन भर अपने किए पर पछताते है। कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है प्रेम की नगरी आगरा से यहां प्रेम करने वाले एक जोड़े की राह में घर वाले आ रहे थे।इसलिए इस जोड़े ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया। दोनों एक साथ घर से ​भाग निकले और एक दूसरे से आखिरी बार मिलने के लिए एक होटल में कमरा किराए पर लिया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर अपनी जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ खा कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस युवक द्वारा बताए गए होटल में पहुंची तो युवक को उठाकर अस्पताल लाई और युवती का शव पीएम हाउस भिजवाया। होश में आने के बाद युवक ने पछताते हुए पूरे घटनाक्रम को बताया। दरअसल आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी उससे शादी करना चाहता था। घरवारों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस पर दोनों ने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। बुधवार रात को दोनों होटल में रुके। इसी बीच प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। लड़की के घर वाले नहीं थे तैयार मालू हो कि जगदीशपुरा के नगला बेर की पूजा की हत्या कर विषाक्त पदार्थ पीने वाले जोगेंद्र को अस्पताल में उपचार के बाद होश आया। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि पूजा और वो शादी करना चाहते थे। मगर, उसके घरवालों ने इनकार कर दिया था। इससे ही परेशान होकर यह कदम उठाया। उधर, मृतका के पिता गोविंद सिंह ने आरोपी पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब बेटी लापता हुई तो पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता है। वह भी उससे प्यार करती थी। दोनों एक ही जाति के हैं। इस कारण शादी करना चाहते थे। घर से निकलने के बाद ऐसे ही इधर उधर घूम रहे थे। बुधवार रात को होटल में पहुंचे थे। बहाने से कमरा किराये पर लिया। वह पहले से सोच कर आए थे कि अपनी जान दे देंगे। वह विषाक्त पदार्थ लेकर होटल आया था। पूजा के कहने पर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दस मिनट बाद उसकी मौत हुई। बाद में उसने विषाक्त पदार्थ पी लिया। डेढ़ महीने पहले भी ले गया था युवक पूजा के पिता गोविंद सिंह निजी गाड़ी चलाते हैं। पूजा पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी। जोगेंद्र जूते का काम करता है। उसका घर तकरीबन आधा किलोमीटर दूर है। गोविंद सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले पूजा और जोगेंद्र के संबंध का पता चला था। डेढ़ महीने पहले वो बेटी को ले गया था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। तब बेटी घर आ गई थी। जोगेंद्र ने कहा था कि वह अब पूजा से नहीं मिलेगा। माफी मांग ली थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इसके बाद भी वो धमकी दे रहा था। थाने पहुंचा पिता, लेकिन नहीं हुई सुनवाई बेटी के घर से लापता होने पर थाना में तहरीर दी थी। इसमें जोगेंद्र का नाम भी पुलिस को बताया। कहा कि जोगेंद्र बेटी को ले गया है। मगर, सुनवाई नहीं हुई। उधर, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत नहीं की थी। बुधवार को युवक की मां ने सूचना दी थी। इस पर युवती के पिता को बुलाया था।
। वह भी उससे प्यार करती थी। दोनों एक ही जाति के हैं। इस कारण शादी करना चाहते थे।

आगरा। एक कहावत है कि इश्क और प्यार में सब जायज है, शायद इसी कहावत को सही मानकर कुछ प्रेम करने वाले गलत कदम उठा लेते है और जीवन भर अपने किए पर पछताते है। कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है प्रेम की नगरी आगरा से यहां प्रेम करने वाले एक जोड़े की राह में घर वाले आ रहे थे।इसलिए इस जोड़े ने खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया।

दोनों एक साथ घर से ​भाग निकले और एक दूसरे से आखिरी बार मिलने के लिए एक होटल में कमरा किराए पर लिया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, फिर अपनी जान देने के लिए विषाक्त पदार्थ खा कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जब पुलिस युवक द्वारा बताए गए होटल में पहुंची तो युवक को उठाकर अस्पताल लाई और युवती का शव पीएम हाउस भिजवाया। होश में आने के बाद युवक ने पछताते हुए पूरे घटनाक्रम को बताया।

दरअसल आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के पश्चिम पुरी स्थित खंडेलवाल कॉम्प्लेक्स होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाला प्रेमी उससे शादी करना चाहता था। घरवारों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इस पर दोनों ने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। बुधवार रात को दोनों होटल में रुके। इसी बीच प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। खुद भी विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।

लड़की के घर वाले नहीं थे तैयार

मालू हो कि जगदीशपुरा के नगला बेर की पूजा की हत्या कर विषाक्त पदार्थ पीने वाले जोगेंद्र को अस्पताल में उपचार के बाद होश आया। इस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसने बताया कि पूजा और वो शादी करना चाहते थे। मगर, उसके घरवालों ने इनकार कर दिया था। इससे ही परेशान होकर यह कदम उठाया। उधर, मृतका के पिता गोविंद सिंह ने आरोपी पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब बेटी लापता हुई तो पुलिस से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह पूजा से प्यार करता है। वह भी उससे प्यार करती थी। दोनों एक ही जाति के हैं। इस कारण शादी करना चाहते थे। घर से निकलने के बाद ऐसे ही इधर उधर घूम रहे थे।

बुधवार रात को होटल में पहुंचे थे। बहाने से कमरा किराये पर लिया। वह पहले से सोच कर आए थे कि अपनी जान दे देंगे। वह विषाक्त पदार्थ लेकर होटल आया था। पूजा के कहने पर उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दस मिनट बाद उसकी मौत हुई। बाद में उसने विषाक्त पदार्थ पी लिया।

डेढ़ महीने पहले भी ले गया था युवक

पूजा के पिता गोविंद सिंह निजी गाड़ी चलाते हैं। पूजा पांचवीं कक्षा तक पढ़ी थी। जोगेंद्र जूते का काम करता है। उसका घर तकरीबन आधा किलोमीटर दूर है। गोविंद सिंह ने बताया कि तीन महीने पहले पूजा और जोगेंद्र के संबंध का पता चला था। डेढ़ महीने पहले वो बेटी को ले गया था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। तब बेटी घर आ गई थी। जोगेंद्र ने कहा था कि वह अब पूजा से नहीं मिलेगा। माफी मांग ली थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं कराया था। इसके बाद भी वो धमकी दे रहा था।

थाने पहुंचा पिता, लेकिन नहीं हुई सुनवाई

बेटी के घर से लापता होने पर थाना में तहरीर दी थी। इसमें जोगेंद्र का नाम भी पुलिस को बताया। कहा कि जोगेंद्र बेटी को ले गया है। मगर, सुनवाई नहीं हुई। उधर, थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाने में लिखित शिकायत नहीं की थी। बुधवार को युवक की मां ने सूचना दी थी। इस पर युवती के पिता को बुलाया था।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here