मैनपुरी का रण: करहल में बेटे के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, समझिए इसके मायने

229
Rann of Mainpuri: Mulayam Singh sought votes for his son in Karhal, said- respect me, understand its meaning
मुलायम सिंह यादव ने पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया।

मैनपुरी। मैनपुरी को इटावा के बाद सपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है, यहां पर अभी तक सपा के प्रत्याशी लगातार जीतते आ रहे है, लेकिन बार नजारा कुछ बदला-बदला दिखाई दे रहा है। जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा है कि सपा संरक्षक मु​लायम सिंह यादव को सपा के गढ़ में बेटे की जीत सुनिश्चित करने के लिए उतरना पड़ा। शायद इसका एहसास सपा मुखिया को हो चुका है इसलिए भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए सारे दांवपेच आजमा रहे है।

मालूम हो कि मुलायम सिंह यादव ने पहली बार अपने बेटे अखिलेश यादव के लिए चुनावी प्रचार किया। उन्होंने करहल में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां लोग उम्मीद के साथ आए हैं, ये उम्मीद सपा की सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैं विश्वास दिलाता हूं, आपको निराश नहीं करेंगे। मुलायम सिंह यादव ने अपील करते हुए कहा कि मेरी भावना का मान रखना और करहल से अखिलेश यादव को भारी मतों से जिताना।

बेरोजगारों और गरीबों की बात की

जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी है। जनता परेशान है। गरीबी है, बेरोजगारी है। किसानों के सामने आय की समस्या है। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियां स्पष्ट हैं। किसानों के लिए खाद और बीज का इंतजाम किया जाएगा। सिंचाई के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पैदावार बढ़ेगी तो किसानों की हालत सुधरेगी। नौजवानों को नौकरी मिलेगी।

मुलायम सिंह के संबोधन के बाद पहुंचे अखिलेश

मुलायम सिंह का संबोधन समाप्त होने तक फिरोजाबाद से अखिलेश यादव भी करहल पहुंच गए। उन्होंने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले मुलायम सिंह यादव के पैर छूए। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि नेताजी के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी है। ये नेताजी का क्षेत्र रहा है। यहां नेताजी ने कुश्ती लड़ी और लड़ाई। उन्होंने कहा कि मैं आपके कार्यक्रम में आया तो रास्ते में एक और कार्यक्रम दिखा था। वहां भीड़ नहीं थी। कुर्सी खाली थीं। इस बार भाजपा के बूथों पर भूत नाचेंगे।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है। इनका जितना बड़ा नेता, उतना बड़ा झूठ बोलता है। झगड़ा कराती है। भाजपा को अपना नाम बदलकर भारतीय झगड़ा पार्टी कर लेना चाहिए। ये लोग सहानभूति पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को नहीं मानते वो सपा को वोट न दें। अखिलेश ने कहा कि आज के बाद सड़कों पर मत निकलना, गांव में ही रहना। सबसे वोट को अपील करना। ये चुनाव किसान, नौजवान का चुनाव है।

भाजपा ने लगाया एड़ी चोटी का जोर

मैनपुरी की जंग जीतने के लिए भाजपा ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार मैनपुरी समेत आसपास के जिलों में चुनावी जनसभाएं करने में जुटे है। भाजपा प्रत्याशी पर हमले के बाद भाजपा नेता और अधिक हमलावर हो गए है।

इसे भी पढें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here