यूपी के चुनावी रण में भोजपुरिया गीतों का तड़का, यूं शुरू हुई सुरीली जंग बटोर रही खूब सुर्खिया

373
यूपी के चूनावी संग्राम में भोजपुरिया गानों का तड़का लोगों को खूब भा रहा है। यहां चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच यहां भोजपुरिया गानों की भी सुरीली जंग छिड़ी हुई है।

लखनऊ। यूपी के चूनावी संग्राम में भोजपुरिया गानों का तड़का लोगों को खूब भा रहा है। यहां चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच यहां भोजपुरिया गानों की भी सुरीली जंग छिड़ी हुई है। जिसके जरिए यूपी में का बा.., यूपी में सब बा.., जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे..आदि गीतों ने धूम मचा रखी है।

वहीं अब नए गीत भी आ गया है कि जिसमें यूपी में राजराज्य के दांवों की बखिया उधेड़ी गई है। देखते ही देखते यह गीत जमकर वायरल हो गया और इसको लोगों का खूब समर्थन भी मिल रहा है।

यूं शुरू हुई सुरीली जंग

गौरतलब है कि इसकी शुरुआत भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और भाजपा के सांसद रवि किशन का रैप सॉन्ग ‘यूपी में सब बा’ रिलीज होने के बाद हुई। इसके जवाब में ‘बिहार में का बा’ गाने से फेमस हुई नेहा सिंह राठौर यूपी चुनाव में चिर-परिचित अंदाज में ‘यूपी में का बा’ गाना लेकर आईं। वहीं BJP ने ‘यूपी में का बा’ गाने का जवाब ‘यूपी में ई बा’ से दिया।

जिसके बाद नेहा ‘यूपी में का बा पार्ट-2’ लेकर आई हैं। इस नए गीत में नेहा ने यूपी में रेप, अपहरण, रामराज्य जैसे विषयों पर तंज कसा है। बताया गया कि नेताओं के परिवारवाद पर भी नेहा ने इस बार निशाना साधा है। यूपी में सब बा गीत लेकर आए सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का नाम लिए बिना व्यंग्य किया है कि गरीबों का पसीना महकता है।

यूपी में का बा.. का जवाब यूपी में ई बा..

बताते चलें कि नेहा सिंह राठौर के यूपी में का बा… गीत के जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने 22 जनवरी को भोजपुरी गीत ट्वीट किया था। भाजपा ने नेहा के शब्दबाणों का जवाब, शब्दवाणों से ही दिया था। इसके शुरुआती बोल थे ‘यूपी में ई बा, किसान को छह हजार बा, राशन दो-दो बार बा, महिलाओं को अधिकार बा,

सब गुंडन को बुखार बा, ई बा…अरे भैया यूपी में ई बा। अनुशासित सरकार बा, निर्णय सब धुंआधार बा, दंगाइन की संपत्ति पे, बुलडोजर से प्रहार बा, ई बा… अरे यूपी में ई बा। घर-घर मा पहुंचे सिलेंडर, अपराधी खुद करे सरेंडर, शौचालय घर-घर बनवाए, वैक्सीन भी मुफ्त लगाए, ई बा..अरे यूपी में ई बा।

योगीजी के बस यूपी के विकास से मतलब बा, अब यूपी में सब बा, सड़क कड़क बा, बड़ी चकाचक बा, काशी कॉरिडोर बा, अयोध्या का हिलोर बा, न दंगा व्यवधान बा, सब कही…सम्मान बा, अरे यू पी में ई बा।’

ई बा..का जवाब यूपी में का बा..

आइए अब आपको बताते हैं कि भाजपा के ‘यूपी में ई बा’ गीत का जवाब नेहा ने ‘यूपी में का बा पार्ट-2’ गीत से किस प्रकार दिया है? इसके बोल कुछ इस तरह हैं… खेती के पूंजी जर गइलें, गन्ना सब संढ़वां चर गइलें, भर सिवाने हुल-हुल भईंसा लेखे दांत बा.. यूपी में का बा.. कुल के दीपक हर दल में ह ऐसन कारामत बा..,

नेता नगरी के असली चिट्ठा अबकी खुलत जात बा.. रेप अपहरण नेताजी के जाहिर मिजाज बा.. का हो भैया, का हो बहनी इहे राम राज बा.. होटल से खाना मंगवा के घुरहू घरे खाले, घुरहू के पसीना महकत रहे कहे में ना जला ले.. यूपी में का बा।

जमकर हो रहा चुनावी प्रचार

बताते चलें कि रवि किशन के इस रैप सांग का इस्तेमाल यूपी चुनाव प्रचार के लिए हो रहा है। रवि किशन भगवा धारण किए हुए अपने अंदाज में ‘हर-हर महादेव’ ही करते नजर आ रहे थे। गीत के बोल थे- जे कब्बो न रहल अब बा, यूपी में सब बा। इस गीत में अयोध्या राम मंदिर और काशी कॉरिडोर से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, फर्टिलाइजर,

गोरखपुर एम्स जैसी उपलब्धियों का जिक्र था। माफिया के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों को राशन जैसी सरकारी योजनाओं को बताया जा रहा है। इस गाने को लेकर रवि किशन ने गोरखपुर में कहा था कि आप सभी लोगों के बीच लेकर के आ रहा हूं, विकास और जीत का गीत। इसमें विश्वास है, भावनाएं है, विचार है, इतिहास है, सपने है।

भाजपा और योगी महाराज के जोरदार समर्थन के खातिर..! उत्तर परदेश में चुनाव अइले पास.. जनता नेता जी से पूछिहअ केने बड़ुए विकास..?

नेहा ने दिखाई यूपी के रामराज्य की असल तस्वीर

गौरतलब है कि रवि के रैप सांग के जवाब में नेहा के गीत के शब्दबाणों ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। नेहा ने गाया था, ‘उत्तर परदेश में चुनाव अइले पास.. जनता नेताजी से पूछिहअ केने बड़ुए विकास..?’ उन्होंने दुष्कर्म पर भी सवाल उठाया था। पूछा था कि न्याय होई कहिया? ‘देह नोचवन के बाटे खदिए में बास..,

जनता नेता जी से पूछिहें केने बड़ुए विकास?’ ‘उत्तरप्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया में 24 घंटा बिजुरी के आस तकास..जनता नेता जी से पूछिहें , केने बड़ुए विकास..। ‘साइकिल पे टोटी लेकर चोरवा पड़इले.. गाजीपुर के रोडवा पे खड़े औंधइले..।’ कुल मिलाकर इस गीत को देखा जाए तो नेहा यही कह रही हैं कि जनता इस बार नेताजी से पूछिएगा आखिर विकास कहां बा..।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here