हरियाणा के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने से चार लोगों की मौत, कई फंसे ,बचाव के लिए सेना बुलाई गई

525
Four people killed, many trapped, army called for rescue due to hill slope in Haryana's Dadam mining area
गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

हरियाणा। साल 2022 का पहला दिन हादसों का दिन हो गया। जहां अल सुबह देश वासियों को मां वैष्णो देवी के दरबार में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत की सूचना आई वहीं शाम होते दो और बड़ी घटनाकी सूचना आई। पहली हरियाणा के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने चार लोगों की मौत हो गई, वहीं दूसरी तमिलनायडू में आगजनी की घटना में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी तक चार लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों के शव मलबे से निकाले गए हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है । सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। दो की मौत की पुष्टि हो गई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, अब तक सात लोगों के घायल मिलने की सूचना है। बचाव कार्य लगातार जारी है।

मोके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है, लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है।

खनन में प्रयोग होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी मलबे में दब गई है। अभी तक पहाड़ के खिसकने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पहाड़ अपने आप खिसका है या फिर ब्लास्ट के कारण यह हादसा हुआ, इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

सीएम ने ट्वीट कर जताया दुख

चार लोगों की सूचना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। सीएम ने कहा कि भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में हुए हादसे से वे दुखी हैं। वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।भिवानी से लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। उनके अलावा डीसी रिपुदमन सिंह, एसपी अजीत सिंह शेखावत, सीटीएम हरबीर सिंह मौके पर मौजूद हैं।

शुक्रवार से ही शुरू हुआ था खनन कार्य

तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी थी। एनजीटी से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू किया गया था। दो महीने तक खनन कार्य बंद रहने के कारण भवन निर्माण सामग्री की किल्लत भी महसूस की जा रही थी। इस किल्लत को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर ब्लास्ट किए जाने की आशंका भी जताई जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here