लखनऊ:अटल जयंती पर भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली, इन विधानसभा क्षेत्रों को किया कवर

742
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म तिथि के शुभ अवसर पर लखनऊ की सभी छह विधानसभाओं में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अटल संकल्प यात्रा 75 बाइकों की रैली प्रत्येक विधानसभा में निकाली गई।

लखनऊ। भाजपा, लखनऊ महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई की जन्म तिथि के शुभ अवसर पर लखनऊ की सभी छह विधानसभाओं में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर अटल संकल्प यात्रा 75 बाइकों की रैली,

प्रत्येक विधानसभा में निकाली गई। रैली का शुभारंभ श्रद्धा अटलजी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया।

इन विधानसभा क्षेत्रों से निकली बाइक रैली

महानगर अध्यक्ष मानवेंद्र द्वारा पश्चिम विधानसभा बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ महानगर से रैली प्रभारी सौरभ तिवारी व सह प्रभारी अतुल सिंह उपाध्यक्ष अंकित पांडे महामंत्री अभिषेक गुप्ता, चेतन तिवारी विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव,

एवं संतोष श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष निशांत निगम सानू सिंह दिव्यांश गोयल एवं रवि यादव उपस्थित रहे। वहीं कैंट विधानसभा में रैली का शुभारंभ विधायक सुरेश तिवारी ने किया। मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्रा, बिमल सिंह, आशीष महानगर से रैली प्रभारी संजय शुक्ल व सह प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव कार्यसमिति सदस्य विभव खरे विराज दीक्षित उपस्थित रहे।

वहीं पूर्वी मध्य एवं अन्य विधानसभाओं में भी बाइक रैली का कुशल संचालन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रैली प्रभारी अमित त्रिपाठी सचिन मिश्रा एवं कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें..

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here