बीएसपी के ब्राह्मण सम्मेलन पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य, बहन जी को अपने वोटरों पर भरोसा नहीं

203
Swami Prasad Maurya said on BSP's Brahmin convention, sister does not trust her voters
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दलित समाज ने अब बहन मायावती का साथ छोड़ चुका है।

अयोध्या। यूपी विधानसभा चुनाव में अब बमुश्किल कुछ महीने बचे है। ऐसे में सभी दल अपनी —अपनी गोटियां सेट करने में लगे है। इस समय मुस्लिम वोट के साथ ही ब्राह्मण वोट पर सभी दलों की नजर है। ऐसा माना जाता है कि योगी सरकार में ब्राह्म्णों के साथ अन्याय हुआ है। इसलिए सपा, बसपा के साथ ही कांग्रेस की नजर ब्राह्मण वोटरों पर है। ब्राह्मणों को लुभाने के लिए सपा—बसपा ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है। बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन पर बोलते हुए भाजपा नेता और बहनजी कभी करीबी रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसा कि बहन जी को दलित छोड़ चुके है, इसलिए अब ब्राह्म्णों को लुभा रही है। श्री मौर्य ने आगे कहा कि ब्राह्मण किसी के बहकावे और छलावे में नहीं आता है, वह हमेशा देश की दिशा और दशा तय करता है।

अयोध्या में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीएसपी के ब्राह्मण सम्मेलन पर तंज कसा हैl उन्होंने कहा है कि बीएसपी का ब्राह्मण सम्मेलन फ्लॉप शो साबित होगा क्योंकि बहुजन समाज पार्टी का बोरिया बिस्तर गोल हो चुका है।स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दलित समाज ने अब बहन मायावती का साथ छोड़ चुका है। मायावती को अपने ही मतदाताओं पर अब भरोसा नहीं रह गया है। उनको दलित समाज पर भी भरोसा नहीं रह गया है। इसलिए वह दाएं-बाएं हाथ चला रही हैं। लेकिन उनको यह नहीं पता है कि ब्राह्मण समाज देश का सबसे बुद्धिजीवी और पढ़ा-लिखा समाज है और वह एक समझदार वोटर है।

इसे भी पढ़ें…

90 हजार खर्च कर दिव्यांग लाया दुल्हन, रात में हुई फरार, अरमानों पर हुआ कुठाराघात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here