90 हजार खर्च कर दिव्यांग लाया दुल्हन, रात में हुई फरार, अरमानों पर हुआ कुठाराघात

669
Divyang brought bride after spending 90 thousand, absconding in the night, water on her dreams
पुलिस वालों ने रोककर पूछा तो लूटेरी दुल्हन अपना भेद नहीं छिपा पाई। इस तरह शादी की रात भागते समय वह पकड़ी गई।

भिंड। मधप्रदेश के भिंड जिले से रिश्तों में धोखाधड़ी की एक खबर ने सबकों हैरान कर दिया। यहां एक दिव्यांग युवक ने 90 हजार रुपए खर्च करके ​दुल्हन घर लेकर आया। सुहागरात की ही रात को दुल्हन बहाना करके छत पर गई और वहां से कूदकर फरार हो गई। इसी दौरान वहां से पुलिस की गस्त टीम गुजर रही थीं। पुलिस वालों की जब नजर पड़ी की एक सजी -धजी दुल्हन इतनी रात को कहा घूम रही है। पुलिस वालों ने रोककर पूछा तो लूटेरी दुल्हन अपना भेद नहीं छिपा पाई। इस तरह शादी की रात भागते समय वह पकड़ी गई।

यह मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र कचनाव रोड का मामला का है। यहां के रहने वाले 29 वर्षीय सोनू पुत्र रमेश चंद्र जैन एक पैर से दिव्यांग है। दिव्यांग होने की वजह से सोनू की शादी नहीं हो रही थी। शादी न होने से सोनू काफी परेशान था। इसी दौरान सोनू का संपर्क ग्वालियर में समाधिया कॉलोनी के रहने वाले ऊदल खटीक से हुआ। सोनू ने ऊदल से अपनी परेशानी बताई। ऊदल ने शादी के लिए एक लाख रुपये खर्च आने की बात कही। इसके बाद सोनू ने बताया कि उसके पास तो केवल 90 हजार रुपये है। इस तरह 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। 27 जुलाई को ऊदल तीन साथी जितेंद्र रत्नाकर निवासी जनकगंज, अरुण खटीक निवासी भितरवार और एक अन्य के साथ आए।

Divyang brought bride after spending 90 thousand, absconding in the night, water on her dreams
उसने अपने पति से तलाक ले लिया। उसका 15 साल का बेटा भी है।

इस दौरान ऊदल अपने साथ 40 वर्षीय महिला अनीता को भी लाए। ऊदल 90 हजार रुपये लेकर चला गया। वहीं, अनीता और दो साथी वहीं रुक गए। इसके बाद विधि विधान से शादी की रस्में पूरी की गईं। अनीता ने जितेंद्र को अपना भाई और अरुण को रिश्तेदार बताया। दोनों ने कहा हमें रात में रुकना है, सुबह चले जाएंगे। उन्होंने घर के बाहर सोने की इच्छा जताई। रात करीब 12 बजेे अनीता ने सोनू से कहा, मेरी तबीयत ठीक नहीं है। छत पर जाना चाहती हूं। यह कहकर वो छत पर चली गई। इस दौरान सभी लोग सो रहे थे।

Divyang brought bride after spending 90 thousand, absconding in the night, water on her dreams
नईनवेली दुल्हन पांच बच्चों की अम्मा है तो उसके अरमानों पर मानों वज्रपात हो गया।

अनीता छत के रास्ते नीचे उतर गई। वह अपने साथियों के साथ भागने की फिराक में थी, तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने महिला को टोक दिया। पुलिस ने जब अनीता से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने अपने पति से तलाक ले लिया। उसका 15 साल का बेटा भी है। उसे एक दिन की दुल्हन बनने के 5 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसी तरह, 5-5 हजार मिलने की बात आरोपित जितेंद्र और अरुण द्वारा बताई जा रही हैं। थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है, गिरोह के दो युवक व महिला को पकड़ लिया है। दो आरोपित फरार हैं।

दिव्यांग अरमानों पर फिरा पानी

दुल्हन के लूटेरी निकलने के बाद दिव्यांग सोनू जहां शादी की रात सुहागरात के हसीन सपने देख रहा था,उसके अरमानों पर ​पानी फिर क्योंकि उसकी दुल्हन सुहागरात की रात बहाना करके छत पर गई तो भागते हुए पुलिस के हाथ के लग गई। रातभर सोनू दुल्हन के लौटने के इंतजार में था। सुबह जब उसे पता चला ​​कि उसकी नईनवेली दुल्हन पांच बच्चों की अम्मा है तो उसके अरमानों पर मानों वज्रपात हो गया। उसने पुलिस वालों से अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की ।

इसे भी पढ़ें…

मप्र में पति की हत्या कर कब्र पर पौधे रोपे, पुलिस को गुमराह करने खुद लगाई कोर्ट में याचिका

साहब मुझे मेरी पत्नी से बचा लो, पीट-पीटकर मेरा जीना मुश्किल कर दिया, जानिए पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here