अयोध्या के गुप्तार घाट में डूबने वालों में से 6 के मिले शव, तीन की तलाश जारी

691
12 members of the same family drowned 6 were rescued while bathing at Guptar Ghat in Ayodhya
आगरा के सिंकदराबाद से अयोध्या आया एक परिवार शुक्रवार को सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान करने गया था।

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां दोपहर में सरयू नदी में नहाने के दौरान एक कही परिवार के 12 लोग डूब गए। यह परिवार गुप्तार घाट पर सरयू नदी में नहाने गया था, नहाने के दौरान 12 लोग डूब गए। जिनमें से 6 लोगों का रेसक्यू किया जा चुका है तो वहीं 6 की तलाश अभी भी जारी है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी लापता हैं। तीन डूबने वालों को बचा लिया गया जिनमें एक सात साल की बच्ची भी शामिल है। नदी में नहाते समय लापता लोगों की तलाश के लिए एसएसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में जल पुलिस लगातार रेस्क्यू कर रही है। यह हादसा गुप्तारघाट के करीब हुआ। हादसे की सूचना पाकर आईजी रेंज डॉ. संजीव गुप्त, डीआईजी पीएसी अनिल कुमार व जिलाधिकारी अनुज झा सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी निगरानी में रेस्क्यू अभियान चलाया।

स्नान करने वालों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया गया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी मिलते ही डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य चल रहा है।

बारिश का मौसम होने की वजह से इस समय सरयू नदी का जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है। पुलिस के साथ ही स्थानीय गोता खोरों की भी मदद ली जा रही है। सरयू में जलस्तर में बढ़ने के कारण बचाव में परेशानी आ रही है। गुप्तार घाट के पूर्व के सभी घाटों पर नजर, आगे के पुलिस स्टेशनों को सतर्क किया गया ।अयोध्या के गुप्तार घाट पर 12 लोगों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिये हैं। लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here