Scorpio Hit by a Truck : मां विंध्याचल के दर्शन कर लौट रहे युवाओं की स्कार्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत

A truck collided with a Scorpio vehicle carrying youths who were returning after visiting Maa Vindhyachal; four people died, and one sustained serious injuries.

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

वाराणसी। Scorpio Hit by a Truck:  मां विंध्याचल के दर्शन करके लौट रहे लोगों की गाड़ी सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों और घायलों की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई है। यह हादसा मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह छह बजे हुई। प्रयागराज की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ओवरब्रिज पर खड़ी एसयूवी स्कॉर्पियो (यूपी 65 ईबी 2199) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय स्कॉर्पियो सवार लोग ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कॉर्पियो में आठ लोग सवार थे। सभी विंध्याचल में दर्शन करने के बाद वाराणसी लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे रूपापुर ओवरब्रिज पर पहुंचने के बाद उन्होंने वाहन रोक दिया। इसके बाद सभी ओवरब्रिज पर उतरकर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बेकाबू ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो

तीन मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है. घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई है। एक मृतक और एक घायल की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कई घंटे बाद तीन मृतकों और तीन घायलों की पहचान हो सकी। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विरोध प्रदर्शन के नाम पर बांग्लादेश की तरह देश में अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष : Rajnath singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.