GwaliorNews : ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर काल बनकर दौड़ा ट्रक, 14 की मौत, 29 घायल

In Gwalior, a truck plowed into devotees heading to the Sheetla Mata temple; 14 people died and 29 were injured.

हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

GwaliorNews । एमपी के ग्वालियर शहर में शनिवार देर रात एक दिल दहलाने वाले हादसे में 14 लोगों की मौत् हो गई, जबकि 29 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दरअलस नवरात्र के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं पर काल बनकर दौड़ पड़ा। यह हादसा चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। ट्रक ने सड़क किनारे मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचल दिया। इसके बाद ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रात करीब डेढ़ बजे हुआ हादसा

यह हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे चीनौर रोड पर ढलान के पास हुआ। बता दें कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान धान से भरा एक ट्रक वहां पहुंचा और चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानों को कुचलता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि मंदिर की बाहरी दीवार भी ढह गई। दीवार गिरने और ट्रक की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब 40 से 50 लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ मिलकर राहत-बचाव अभियान चलाया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

In Gwalior, a truck plowed into devotees heading to the Sheetla Mata temple; 14 people died and 29 were injured.
ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट लगाया गया था।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर स्टॉपर और पुलिस चेक-पॉइंट लगाया गया था। इसके बावजूद ट्रक वहां तक कैसे पहुंचा और बैरिकेड तोड़कर आगे कैसे निकल गया, इसकी जांच की जा रही है। कलेक्टर के मुताबिक, ट्रक की तकनीकी स्थिति की जांच के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम को भी मौके पर भेजा गया है। टीम ट्रक की मशीनों और तकनीकी स्थिति की जांच करेगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी या नहीं और वाहन लगातार बाईं तरफ क्यों मुड़ता चला गया। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहा है।

11 की हुई पहचान

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में अब तक 11 की पहचान की जानकारी सामने आई है। मृतकों में किशोरों और युवाओं के साथ बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी मृतकों के नाम और पते की जानकारी इस प्रकार है।

  • सत्येंद्र गुर्जर (22 वर्ष), पुत्र जगदीश गुर्जर, निवासी महलगांव, ग्वालियर।
  • सरला तोमर (50 वर्ष), पत्नी राजेंद्र कुमार, निवासी हनुमान पहाड़ी, राजीव नगर, गुड़ा-गुड़ी का नाका, ग्वालियर।
  • गौरव परिहार (18 वर्ष), पुत्र कमलेश परिहार, निवासी बड़ा गांव खुरेरी, ग्वालियर।
  • महेश शर्मा (45 वर्ष), पुत्र मातादीन शर्मा, निवासी सहसराम, गसवानी, जिला श्योपुर।
  • विमलेश (18 वर्ष), पुत्र बबलू बघेल, निवासी महागावरा, थाना सीहोर, जिला शिवपुरी।
  • देवेश बघेल (17 वर्ष), पुत्र हरि सिंह बघेल, निवासी मावटा, थाना भितरवार।
  • प्रिंस उर्फ छोटू जाटव (16 वर्ष), पुत्र संतोष जाटव, निवासी चौहान प्याऊ, गल्ला कोठार।
  • शौर्य शर्मा (15 वर्ष), पुत्र संजय शर्मा, निवासी सहसराम गोस्वामी, जिला शिवपुरी।
  • हेमंत राठौड़ (21 वर्ष), पुत्र जबर सिंह राठौड़, निवासी यादव धर्म कांटा, हजीरा, ग्वालियर।
  • दिव्यांश (16 वर्ष), पुत्र अशोक कुशवाहा, निवासी महेशपुरा, सिकंदर कंपू, ग्वालियर।
  • पवन (23 वर्ष), पुत्र विद्याराम राठौर, निवासी गदाईपुर, हजीरा, ग्वालियर।

विरोध प्रदर्शन के नाम पर बांग्लादेश की तरह देश में अराजकता फैलाना चाहता है विपक्ष : Rajnath singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.