Three Dead In Firing : पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम

Firing erupts amidst a dispute within the Ramlila Fair Committee in Pilibhit; deaths of three people spark an outcry.

पीलीभीत। Three Dead In Firing : यूपी के पीलीभीत जिले में सोमवार रात को रामलीला कमेटी के विवाद में मारपीट के साथ ही मामला ​फायरिंग तक पहुंच गया। रात करीब 9:30 बजे कहासुनी के बाद एक पक्ष की ओर से रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सिर में गोली लगने से 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव और कंधे में गोली लगने से अंकित गुप्ता (29) की मौत हो गई। अंकित के भाई मोहित को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया था। रस्ते में उनकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरिया कस्बा निवासी नरेश गुप्ता और कौशल गुप्ता के पक्ष के बीच रामलीला मेला कमेटी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और कौशल गुप्ता के पक्ष की ओर से रायफल से फायरिंग शुरू कर दी गई। फायरिंग में नरेश गुप्ता के पुत्र अंकित गुप्ता (29), उनके बड़े पुत्र मोहित गुप्ता (31), प्रदीप गुप्ता के पुत्र रोष गुप्ता (22) और गुड्डू श्रीवास्तव के पुत्र कुनाल श्रीवास्तव (14) को गोली लग गई। घटना के समय कुनाल वहां टहल रहा था। इस दौरान वह भी गोली लगने से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां कुनाल और अंकित को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि मोहित गुप्ता को बरेली में मृत घोषित किया गया। वारदात के बाद कस्बे में तनाव का माहौल बन गया। जिला अस्पताल में भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। दो लोगों की मौत की हुई है। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है।

अवैध देसी पिस्तौल बरामद

एसपी सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया कि शाम लगभग 9:30 बजे पुलिस को अमरिया कस्बे में दो गुटों के बीच झड़प की सूचना मिली, जिसमें एक पक्ष की ओर से गोलीबारी भी हुई। इस घटना में अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। दो अन्य आरोपियों, हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता, को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने आरोपी संतोष गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध देसी पिस्तौल और कुछ लकड़ी के डंडे बरामद किए हैं। मैंने और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और वैज्ञानिक जांच के लिए टीमें मौजूद हैं, सभी ज़रूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

HusbandMurder : जमीन का बंटवारा न हो सके, इसलिए पति और सौतन पर किए धारदार हथियार से वार, ओमप्रकाश की मौत

 

One thought on “Three Dead In Firing : पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में फायरिंग, तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.