HusbandMurder : जमीन का बंटवारा न हो सके, इसलिए पति और सौतन पर किए धारदार हथियार से वार, ओमप्रकाश की मौत

Omprakash was killed after being attacked with a sharp-edged weapon by his wife and co-wife, who wanted to prevent the division of land.

कुशीनगर। HusbandMurder यूपी के कुशीनगर में शनिवार को एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां जमीन के विवाद में पहली महिला ने पति की धारदार हथियार से वार करके जान ले ली। वहीं पति की जान बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी धार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह वारदात कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल चौरिया गांव की है। यहां जमीन के बंटवारे के विवाद में 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। ओमप्रकाश राजभर नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर गांव के मदरहवां के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, उनकी पहली पत्नी से तीन बेटियां और एक बेटा है। करीब 18 वर्ष पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी से भी एक बेटा और एक बेटी है।

पुलिस ने बताया कि पुश्तैनी कृषि भूमि का कुछ हिस्सा बेचने और जमीन में हिस्सेदारी को लेकर पहली पत्नी नाराज थी। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पहली पत्नी ने ओमप्रकाश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश की मौत हो गई। बीच-बचाव के दौरान दूसरी पत्नी भी घायल हो गई।

मिशन 2027 में जीत के लिए भाजपा ने अपनाया Gujarat Formula, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.