KanwariyasDeath : फर्रुखाबाद में ट्रक से कुचलकर कांवड़ ला रहे देवर-भाभी की मौत, तो दूसरे हादसे में युवक की गई जान

In Farrukhabad, a brother-in-law and sister-in-law bringing *Kanwar* were run over and killed by a truck, while a young man lost his life in a separate accident.

मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव खाकेताल निवासी ग्रामीण पांचालघाट से कांवड़ भरकर जा रहे थे।

फर्रूखाबाद। KanwariyasDeath : यूपी फर्रुखाबाद जिले में रविवार देर रात कांवड़ लेकर जा रहे देवर-भाभी और एक युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इससे साथ चल रहे कांवड़ियों में हड़कप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए​भिजवाया, साथ ही आरोपित ट्रक चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी की मदद से पहचान में जुटी हुई है।

मैनपुरी थाना बेवर क्षेत्र के गांव खाकेताल निवासी ग्रामीण पांचालघाट से कांवड़ भरकर जा रहे थे। रविवार की रात करीब 10 बजे 30 कांवड़ियों का जत्था मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास पहुंचा। इसी जत्थे में शामिल खाकेताल निवासी गिरजा देवी (30) ममेरे देवर ऋषभ (16) के साथ बाइक पर सवार थीं। सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गिरजा देवी व ऋषभ हाईवे पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया ट्रक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथ चल रहे दूसरी बाइक पर सवार गिरजा देवी की ननद पायल (15) व उसका मामा सागर (16) भी लड़खड़ाकर गिर गए, इससे दोनों घायल हो गए।

घर का इकलौता था ऋषभ

घायल पायल व सागर को सीएचसी मोहम्मदाबाद लाकर उपचार कराया गया। पायल ने बताया कि उसका ममेरा भाई ऋषभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दूसरी घटना में जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव नंगापुरवा निवासी विवेक बाथम (22) करीब 35 लोगों के जत्था के साथ तूफानी डॉक कांवड़ यात्रा के लिए निकला था। पांचालघाट से गंगा जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए जत्था चला। कांवड़ यात्रा रात करीब पौने नौ बजे डबरी तिराहे के पास पहुंची। इस बीच विवेक बोतल में पानी भरकर जत्था के पास जा रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मियों ने उसे लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।

साथी कांवडि़या आकाश कनौजिया, शिवम ठाकुर, सचिन वर्मा, अमन शर्मा, सुमित शर्मा आदि ने बताया कि विवेक के पिता की मौत हो चुकी है। दो भाईयों में बड़ा होने से विवेक ही मेहनत मजदूरी कर घर खर्च चलाता था। उसका छोटा भाई करीब 12 वर्ष का है। विवेक की शादी भी तय हो चुकी थी। परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर-ट्राली पर सवारियां भरी थी। ट्रैक्टर सवार गोला गोकर्णनाथ से कांवड़ चढ़ाकर वापस आ रहे थे।

धर्मांतरण, सियासत और न्याय का टकराव, ‘Article 25’ खोलेगी राज की परतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’