कन्नौज।Twins यूपी के कन्नौज जिले से एक मां की मजबूरी की खबर सामने आई, यहां एक विधवा ने लोकलाज के डर से अपनी नवजात जुड़वां बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को खुद से अलग कर दिया और गांव छोड़कर कहीं चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने दोनों बच्चों को 1.80 लाख रुपये में बेच दिया है। यह मामला इन दिनों इलाके में चर्चाओं में है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला कई साल पहले पति और सात बच्चों के साथ मजदूरी करने जयपुर गई थी। करीब छह साल पहले सड़क हादसे में पति की मौत हो गई, जिसके बाद तीन बेटों और चार बेटियों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी महिला के कंधों पर आ गई।
जयपुरी में हो गई गर्भवती
उसने मेहनत-मजदूरी करके दो बेटियों और एक बेटे का विवाह भी कर दिया। इस दौरान जयपुर में मजदूरी के दौरान महिला एक व्यक्ति के संपर्क में आकर गर्भवती हो गई। चर्चा है कि गर्भवती होने के बाद उसने उस व्यक्ति से 50 हजार रुपये ले लिए। हालांकि समाज के डर और बदनामी से बचने के लिए महिला अपने गांव लौट आई। दो दिन पहले उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होकर घर लौटते ही बच्चों की सौदेबाजी का खेल शुरू हो गया। ग्रामीणों की मानें तो बेटे को गांव के ही एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में और बेटी को पास के गांव के एक परिवार को 80 हजार रुपये में बेच दिया गया।
हैरत की बात यह रही कि इस सौदेबाजी के दौरान गांव के कई लोग गवाह के तौर पर मौजूद रहे। सौदा पूरा होते ही महिला रकम लेकर गांव से चली गई। विशुनगढ़ थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि फिलहाल यह मामला आधिकारिक तौर पर उनके संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई लिखित शिकायत या तहरीर मिलती है, तो मामले की गहनता से जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
GodrejIndustriesGroup ने नई ब्रांड फिल्म लॉन्च की ‘एट गोदरेज इंडस्ट्रीज, वी क्राफ्ट’
