बुलंदशहर। TwoDeaths : यूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में लेनदेन के विवाद में मंगलवार रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किया गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल। वहीं, फायरिंग में एक पक्ष के सोनू और दूसरे पक्ष के अजब सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल के अलावा पीएसी बल भी तैनात किया गया है।
बता दें कि निजामपुर निवासी सोनू और अजब सिंह के परिवार गांव में रहते हैं। गांव के बाहर से सिकंदराबाद दनकौर मार्ग होकर गुजर रहा है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर दनकौर मार्ग पर आवास में दुकान बना रखी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि रात में दोनों पक्षों के लोगों की फोन पर एक-दूसरे से बात हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के लोग स्विफ्ट कार में, दूसरे पक्ष के लोग फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे।प्रत्यक्षदर्शियों ये बताया कि रात करीब 11 बजे कार से गांव के बाहर दनकौर रोड पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की कार में आमने-सामने से टक्कर मार दी, इसके बाद कार सवार दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग से अफरा— तफरी
देर रात दोनों पक्षों में करीब 15 मिनट तक फायरिंग होती रही। फायरिंग से आसपास अफरा-तफरी मच गई सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों ने भी अपने वाहनों को रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। सूचना पर निजामपुर चौकी पुलिस के अलावा कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने स्थिति को संभाल। फायरिंग के दौरान एक पक्ष के सोनू व दूसरे पक्ष के अजब सिंह को गोली लगने से वह घायल हो गए। वहीं, अजब सिंह पक्ष के अरविंद समेत दो लोग घायल हो गए।
हास्पिटल में तोड़ा दम
लोगों ने अजब सिंह और घायलों को उपचार के लिए नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं सोनू को परिजनों ने दादरी के नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सोनू व अजब सिंह की मौत हो गई।दोनों पक्षों में फायरिंग की सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह एसपी सिटी, अभिषेक प्रताप अजय, एसडीएम दिनेशचंद्र, सीओ दीपक कुमार तिवारी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
सिर्फ ख़रीदारी नहीं, मानसिक शांति भी, जानिए क्या है व्यापक Product Warranty की असली ताक़त
