Mirzapur। यूपी के मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कुदारन गांव में बुधवार रात के गहरी नींद में सो रहे परिवार पर एक ट्रक काल बनकर दौड़ा, पूरे परिवार को कुचल दिया, हादसे में मां—बेटे समेत तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग मौत से लड़ रहे है। नाक सड़क हादसे में घर के बाहर सो रहे लोगों पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना हादसे का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
रात तीन बजे आई मौत
कुदारन गांव निवासी राजा राजभर (42) गर्मी के कारण घर के बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सड़क किनारे सो रहे थे। रात करीब तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे का टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदते हुए मकान की दीवार से जा टकराया। हादसे में राजा राजभर (42), उनकी मां सुखिया देवी (75) तथा चंद्रतारा देवी (55), पत्नी सीताराम राजभर, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुहानी राजभर (14) और सुनील शर्मा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए चुनार के चचेरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बुलंदशहर में लेनदेन के विवाद में चली गोलियां, दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत से हड़कंप
