मुरादाबाद। DoubleMurder यूपी के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए मां बेटे की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या उसके पति जसराम और देवर जयराम ने की थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, पति सीमा के व्यवहार से परेशान था। वह आए दिन उससे मारपीट करती थी। जयराम ने बताया कि वह भतीजे को नहीं मारना चाहता था। लेकिन वह बार बार अपनी मां के बारे में पूछ रहा था। उसे डर था कि वह घर जाकर लोगों को बता देगा। इसलिए मजबूरी में उसे मारना पड़ा। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने पति जसराम को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीमा विवाद करती थी
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (35) और उसके बेटे अंकुश (10) की हत्या में देवर जयराम और पति जसराम को गिरफ्तार किया गया है। सीमा करीब दो साल से शेरुआ चौराहे पर किराये का मकान लेकर रहती थी। पति जसराम और बेटा अंकुश भी उसके साथ रहते थे। जसराम ने अपना मकान छोटे भाई जयराम को बेच दिया था।
जयराम ने जसराम और उसकी पत्नी सीमा को 60 हजार रुपये दे दिए थे। दो लाख 40 हजार रुपये बाकी रह गए थे। इन रुपयों को लेकर सीमा विवाद करती थी। इसके अलावा सीमा के चरित्र पर भी जसराम शक करता था। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद भी होता था। सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सीमा ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी। इस मामले में सीमा ने समझौता कर लिया और अपने पति के साथ घर चली गई थी।
दोनों भाइयों ने साजिश रची
इस समझौते में जयराम भी शामिल था। घर लौटने के बाद दोनों भाइयों ने साजिश रची कि वह सीमा को जिंदा छोड़ेंगे। नहीं जसराम ने अपने भाई से यह भी वादा किया था कि अगर वह सीमा की हत्या कर देगा तो मकान के बाकी रुपये भी नहीं लेगा। जयराम भी यह चाहता था कि मकान के रुपये उसे नहीं देने पड़े। मंगलवार की शाम करीब छह बजे जयराम अगवानपुर पहुंचा और सीमा से कहा कि वह उसे रुपये दे देगा।
इस बहाने से वह सीमा और अंकुश को बाइक पर बैठाकर मौढ़ा तैय्या लौट रहा था लेकिन उसने पेट्रोल पंप पर बाइक रोक दी और अंकुश को वहीं उतार दिया और सीमा को अपने साथ खेत में ले गया। वहां पहले से जसराम मौजूद था। दोनों भाइयों ने सीमा पर हमला कर दिया। जयराम ने धारदार हथियार से सीमा की गर्दन रेत दी और जसराम ने सीमा के पैर पकड़ लिए थे। सीमा की हत्या करने के बाद जयराम दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने बोतल में पेट्रोल ले लिया। इसके बाद अंकुश को बाइक पर बैठा लिया। अंकुश बार बार अपनी मां के बार पूछ रहा था। अब जयराम डरने लगा था कि कहीं वह फंस न जाएं।
सीमा का चेहरा जला दिया था
वह अंकुश को लेकर मौके पर कल्लू सिंह के खेत में ही आ गया था। यहां उसने अपनी मां को खेत में पड़ा देखा तो चीखने लगा। इसके बाद जयराम ने गला दबाकर अंकुश भी हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों ने पेट्रोल डालकर सीमा का चेहरा जला दिया था। इसके बाद करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रदीप के खेत में अंकुश का शव डाल दिया और उसका भी चेहरा जला दिया था। इसके बाद दोनों भाई मौके से भाग गए थे।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी देवर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। सीमा की लाश बुधवार की सुबह गांव के ही पास मिली थी लेकिन परिवार के किसी भी व्यक्ति ने उसकी पहचान नहीं की हालांकि उसका चेहरा भी पूरी तरह जल चुका था।
Pilibhit में प्लास्टिक के टुकड़ों से लदे ट्रक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत
