कानपुर:CyberFraud : एक कहावत है पहले चोरी फिर सीना जोरीप, कुछ ऐसा ही काम इन दिनों साइबर चोर कर रहे है। हैरान करने वाला मामला यूपी के कानपुर से सामने आया। यहां एक साइबर अपराधी बैंक खातों में सेंधमारी करने के बाद फोन करके सूचना देकर पुलिस को सीधे चुनौती देने लगे हैं। ऐसा ही मामला दादानगर के सेवाग्राम कालोनी के डेयरी संचालक ज्ञानू सिंह के साथ हुआ। उनके खाते से 2.80 रुपये पार हो गए। दो घंटे बाद ठग ने फोन कर कहा कि 2.80 लाख पार कर दिए हैं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराओ। पीड़ित ने बैंक से खाता फ्रीज कराया, लेकिन उससे पहले ही रुपये निकल गए।
पीड़ित ज्ञानू सिंह के बताया उनका गोविंदनगर स्थित इंडसंड बैंक में खाता है। 22 जून को टीडीएस की राशि 2.36 लाख रुपये खाते में आई थी। उसी दिन से अलग-अलग नंबरों से वाट्सएप काल और मैसेज आना शुरू हो गए। कॉल करने वाला भेजे गए लिंक को खोलने, पैनकार्ड पड़ा मिलने जैसी बात कह रहा था। उन्होंने बैंक से संपर्क किया तो उन्हें ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
25 जून दोपहर दो बजे ठग ने दो बार में खाते से 2.80 लाख रुपये पार कर दिए। शाम करीब चार बजे अंजान नंबर से काल आया। काॅलर ने कहा कि उसने उनके खाते से रुपये पार कर दिए हैं। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दो जाकर। उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन बैंक मैनेजर की कॉल आई, जिस पर खाता फ्रीज कराया। इस बीच आरोपी रकम निकाल चुका था। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि रकम प्रयागराज और महाराष्ट्र के बैंक खातों में गई है। इसे आसनसोल और छत्तीसगढ़ के कल्याणपुर में निकाला गया है।
UPSTF ने एक लाख के इनामी बदमाश विक्की को किया ढेर, आठ साल से चल रहा था फरार
