DhirendraShastri बोले, चढ़ावा चोरी पाप नहीं महापाप है,कानून के साथ ही भगवान भी देंगे सजा

Dhirendra Shastri stated that stealing temple offerings is not merely a sin but a grave sin; along with the law, God too will mete out punishment.

एसआईटी जांच, देश की कानून व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है। जांच निष्पक्ष होगी और सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या। अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर DhirendraShastri शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका संतों और श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर शोक जताया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी करना पाप ही नहीं, बल्कि महापाप है। जो भी इस कृत्य में दोषी होगा, उसे कानून के तहत सजा मिलेगी। भगवान भी उसे उसके कर्मों की कठोर सजा देंगे। एसआईटी जांच, देश की कानून व्यवस्था और सरकार पर पूरा भरोसा है। जांच निष्पक्ष होगी और सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरोप लगाया कि देश में संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य लोगों की धार्मिक आस्था और श्रद्धा को कमजोर करना है। इसलिए, समाज को सतर्क रहने की आवश्यकता है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह के भ्रम या दुष्प्रचार में नहीं आना चाहिए। सत्य सामने आएगा। दोषियों को कानून के साथ-साथ ईश्वर का भी दंड मिलेगा।

Mahoba : प्यार में असफल प्रेमी जोड़ा पेड़ की डाल पर फंदा डालकर झूल गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां