प्रयागराज। Murder of three elderly people: यूपी के प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के कुकुरकटवा गांव में सोमवार आधी रात के बाद एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया और फिर पीट-पीट कर हत्या की। घटनास्थल की स्थिति से पता चला कि पीड़ितों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया था।
मृतकों की पहचान श्याम लाल उर्फ कल्लू गुप्ता (65) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (60) भी मृत पाई गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों ने पुलिस को अहम जानकारी दी है। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। यह धमकी किसी पुरानी रंजिश के चलते दी गई थी। पुलिस अब इस पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।
Owaisi’ यूपी में करेंगे खेला: विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी उतारकर, नए समीकरण का दिया संदेश
