BareillySP : मैं कुंवारा हूं कहकर महिला आरक्षी का शोषण करने वाले सिपाही की एसपी ने उतरवाई वर्दी

SP strips constable of his uniform for exploiting a female constable by claiming to be a bachelor.

शाही थाना प्रभारी ने एसएसपी को घटनाक्रम की जानकारी दी।

बरेली।BareillySP  ने महिला अरक्षी की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले शादीशुदा आरक्षी की वर्दी उतरवाकर सख्त संदेश दिया है कि प्रदेश में कानून से खिलवाड़ करने वालों की कोई खैर नहीं है। बता दें कि शाही थाने में तैनात महिला आरक्षी ने प्यार में धोखा मिलने के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी, इसके बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाही थाने के आरक्षी अमित चौधरी ने खुद के शादीशुदा होने की बात छिपाकर एक रिक्रूट महिला आरक्षी से दोस्ती बढ़ाई। आरोप है कि महिला आरक्षी को शादी का झांसा देकर उससे प्रेम संबंध बनाए। कुछ दिन पहले महिला आरक्षी को अमित चौधरी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिली। अमित से पूछताछ में स्थिति स्पष्ट होने के बाद अवसाद में आई महिला आरक्षी ने 31 मई को एक साथ कई दवाइयां खा लीं। उसकी हालत बिगड़ी तो स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी ने कराई जांच

शाही थाना प्रभारी ने एसएसपी को घटनाक्रम की जानकारी दी। तब एसएसपी ने सीओ मीरगंज अजय कुमार को जांच का जिम्मा सौंप दिया, इसमें आरक्षी अमित चौधरी पर लगे आरोपों को गंभीर माना गया। सीओ की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने अमित चौधरी को निलंबित कर दिया। उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आरक्षी के इस कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी पर्ची

अमित चौधरी के निलंबन के साथ ही शाही थाने से जुड़े प्रेम प्रसंग के कई और किस्से भी सोशल मीडिया के जरिये सामने आ रहे हैं। एक पर्ची व्हाट्सएप पर वायरल हो रही है, जिसमें थाने के कई सिपाहियों के नाम लिखे हैं। सिपाहियों के नाम के आगे महिला पुलिसकर्मी या कस्बे की निवासी लड़कियों के नाम लिखे हैं। एक सिपाही का नाम कस्बा की निवासी लड़की से जोड़कर लिखा है कि उसका ट्रांसफर शाही से बहेड़ी थाने हो गया था। उसने जुगाड़ से अपनी तैनाती शाही थाने की पीआरवी पर करवा ली है। सूत्र बता रहे हैं कि सोशल मीडिया के जरिये ये मामले अधिकारियों की जानकारी में भी पहुंच रहे हैं। जल्दी ही कुछ और कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

L’Oréal India ने लॉन्च किया अपना सबसे बड़ा ब्यूटी स्किलिंग सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother