Police Encounter : होटल मालिक विनीत राय का हत्यारोपी एक लाख का इनामी कमलेश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Kamlesh—the accused in the murder of hotel owner Vineet Rai and carrying a bounty of ₹1 lakh—killed in a police encounter.

पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

गाजीपुर। Police Encounter : यूपी पुलिस ने एक और अपराधी को मुठभेड़ में मार गिराया। बता दें कि होटल व्यवसायी आलोक राय उर्फ डब्लू के पुत्र विनीत राय हत्याकांड में नामजद और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कमलेश चौधरी बुधवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि विनीत राय हत्याकांड का आरोपी कमलेश चौधरी कोतवाली क्षेत्र के कुर्था स्थित पौहारी बाबा आश्रम के पास छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर दी।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग

एसपी के अनुसार पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी की गोली स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में कमलेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि कमलेश चौधरी विनीत राय हत्याकांड में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस पूरे मामले की विधिक कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

HospitalFire : मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग से 20 लोग घायल, कई लोगों की मौत की सूचना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां