Surya Murder Case : सूर्या का हत्यारोपी शारिक पुलिस की पकड़ से दूर, असद के मकान पर चलेगा बुलडोेजर

Surya's Murder Accused Shariq Remains at Large; Bulldozer to Run Over Asad's House

नोटिस में 15 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

Mainpuri News :रात में सोते समय आई मौत, टीनशेड गिरने से बालक समेत तीन की लोगों की मौत, तीन घायलMainpuri News :रात में सोते समय आई मौत, टीनशेड गिरने से बालक समेत तीन की लोगों की मौत, तीन घायल

गाजियाबाद।Surya Murder Case: बकरीद के दिन 11वीं के छात्र की घर बुलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया,जबकि पांचवें आरोपी की तलाश जारी है। इसके अलावा मुख्य आरोपी असद और शारिक के मकान का सर्वे कराया जा रहा है। ​जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि मुख्य आरोपी असद और उसके पिता नवाब की संपत्तियों का सर्वे कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह माह पहले नवाब गली नंबर-दो स्थित मकान छोड़कर परिवार के साथ नवनीत विहार की मदरसा वाली गली में किराये के फ्लैट में रहने लगा था। जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के नवनीत विहार की गली नंबर-दो स्थित पुराने मकान पर सोमवार को प्रशासन ने मुनादी कर नोटिस चस्पा कर दिया। प्रशासन का दावा है कि मकान बंजर भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है। नोटिस में 15 जून तक परिसर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

असद के पिता के नाम है सारी संपत्ति

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संपत्ति का पुराना रिकॉर्ड असद के पिता नवाब के नाम दर्ज है। दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों की जांच के बाद सोमवार सुबह ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर मकान पर नोटिस चस्पा किया गया। सूर्या हत्याकांड में लखनऊ से सीधी निगरानी की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि उक्त मकान को एक प्रॉपर्टी डीलर को बेचा गया था, लेकिन अब तक उसकी रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। प्रशासन का कहना है कि राजस्व रिकॉर्ड और विभागीय पुष्टि के आधार पर ही नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में मकान का भूतल खाली है। कुछ दिन से प्रथम तल पर किरायेदार रह रहा है। प्रशासन के निर्देश पर खोड़ा नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

तीन आरोपी जेल में, पांचवें की तलाश

11वीं के छात्र सूर्या की बकरीद के दिन असद ने चाकू घोंपकर हत्या की थी। मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि असद के पिता समेत तीन अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पांचवें आरोपी शारिक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली समेत कई स्थानों पर तलाश की जा रही है।

Car Crashes into Container : तेज रफ्तार कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर में पीछे से घुसी, महिला समेत तीन की मौत, पांच गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother