Bridge Collapse : हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर छह लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Under-construction bridge collapses in Hamirpur; six dead after being trapped under debris; rescue operations underway.

सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं।

हमीरपुर। Bridge Collapse यूपी के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल के ढहने से छह मजदूरों की दबकर मौत हो गई। बता दें कि मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस पुल के गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार रात को अचानक निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा एकाएक गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

मलबे में फंसे तीन लोग

अधिकारियों ने मौके पर प9हुंचकर राहत कार्यों का निरीक्षण किया है। अभी प्राथमिकता मलबे में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। हादसे के कारणों की जांच के लिए तकनीकी टीम को भी बुलाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि पुल की गुणवत्ता में कमी थी या कोई अन्य वजह से पुल गिरा है।

Highways Become Synonymous with Death : कभी सात तो कभी दस मौतों से हाईवे हो रहा लाल, जानिए हादसों की वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother