सीएम योगी ने दिया महिलाओं होली का उपहार, 1.75 करोड़ परिवारों को लाभ

लखनऊ। मुख्यमंत्री यो​गी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलेंडर का उपहार दिया। इससे प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को सीधा लाभ होगा। बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने दीपावली पर भी महिलाओं को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया था। योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत साल में दो सिलेंडर मुफ्त में देने का निर्णय किया था। इसी क्रम में पहला सिलेंडर दीपावली पर और अब दूसरा सिलेंडर होली के अवसर पर मिलने जा रहा है। प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लगभग 1.75 करोड़ लाभार्थियों को दो निःशुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण कराए जाने के लिए योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2312 करोड़ रुपए का बजट प्राविधानित किया है।

1.31 करोड़ सिलेंडर की डिलीवरी

योजना में प्रथम चरण के अंतर्गत दीपावली पर्व के लिए लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में एक नवंबर 2023 से 15 फरवरी 2024 तक तक कुल 80.30 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की गई। द्वितीय चरण में अब होली पर्व के अवसर पर लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर वितरित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।इसके तहत दो जनवरी 2024 से अब तक लगभग 50.87 लाख लाभार्थियों को सिलेंडर रिफिल की डिलीवरी की जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother