Couple in Love : मैनपुरी में प्यार का अंत: विषाक्त पदार्थ खाकर थाने पहुंचा जोड़ा, प्रेमिका की मौत, प्रेमी गंभीर

The End of a Love Story in Mainpuri: Couple Consumes Poison and Arrives at Police Station; Girlfriend Dies, Boyfriend Critical

जहां प्रेमिका की मौत हो गई, और प्रेमी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।

मैनपुरी। Couple in Love यूपी के मैनपुरी से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां परिवार वालों से तंग आकर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाने के बाद थाने पहुंचा। जहां प्रेमिका की मौत हो गई, और प्रेमी जिंदगी और मौत से जंग ल़ रहा है। इसकी सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक दिन पहले घर से चले गई कस्बा निवासी किशोरी और प्रेमी शुक्रवार दोपहर पुलिस और परिजनों के दबाव के चलते जहर खाकर थाने पहुंचे। थाना परिसर में प्रवेश करते ही किशोरी की हालत बिगड़ गई। अचेत होकर गिर गई। आनन —फानन युवक के परिजन उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गए। वहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। सीओ कुरावली ने थाने पहुंच कर जानकारी जुटाई। घर वालों ने बताया कि किशोरी गुरुवार को पड़ोस के गांव निवासी युवक के साथ चली गई थी, परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अगवा कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उधर परिजन अपने तीरके से दोनों की तलाश में जुटे हुए थे।

शुक्रवार को दोनों जनपद फिरोजाबाद के आसपुर क्षेत्र में मिल गए। लड़के के परिजन दोनों को थाने ला रहे थे। इस बीच दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब दोनों थाना औंछा पहुंचे तभी किशोरी की हालत बिगड़ी और वह अचेत होकर गिर गई। किशोरी को आनन फानन फिरोजाबाद ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि संभवत: युवक ने भी जहर खाया है, उसका उपचार चल रहा है। जानकारी की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

हाईकोर्ट ने Dhar Bhojshala को माना मंदिर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother