अंबेडकरनगर।Aamir Gunned Down in Encounter: यूपी के अंबेडकरनगर में हुई दिल दहलाने वाली वारदात के मुख्य आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के बाद से फरार चल रहा था। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के दो जवान भी घायल हो गए। मरैला चौकी प्रभारी राजेश यादव और एसओजी में तैनात सिपाही जाकिर हुसैन के बाएं हाथ में गोली लगी है,जिनका इलाज चल रहा है।
सोमवार सुबह पुलिस को आरोपी आमिर की लोकेशन बाईपास के पास मिली। घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के सीने पर गोली लगी। घायल अवस्था में उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल एसपी प्राची सिंह के अस्पताल पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस आधिकारिक बयान जारी करेगी।
पांच लोगों की हत्या का आरोपी
बता दें कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले के निवासी नियाज, जो सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, उनके चार बच्चों—शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान उर्फ सादिया (8)—की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बच्चों के सिर पर सिलबट्टे जैसे किसी भारी वस्तु से ताबड़ तोड़ प्रहार किए गए थे। शुरूआती जांच में पुलिस और स्थानीय लोगों को हत्या का शक बच्चों की मां गासिया खातून पर हुआ, क्योंकि घटना के बाद से ही वह लापता थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि मां ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई। हालांकि, रविवार शाम को स्थिति पूरी तरह बदल गई जब गासिया खातून का शव भी एक नाले से बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी आमिर की तलाश तेज की, जिसका अंत आज सुबह एनकाउंटर के रूप में हुआ। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे आमिर का क्या मकसद था। अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद में चार बच्चों की हत्या के बाद रविवार शाम मां गासिया खातून का नाले में शव उतराता मिला। छानबीन कर रही पुलिस ने शव मिलने पर आनन-फानन में उसे बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया। अब तक हत्यारोपी बताई जा रही महिला का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार के लोग हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस बच्चों की हत्या के बाद महिला शव मिलने पर अब जांच की दिशा बदल रही है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
Ambedkar Nagar : पति ने पाकिस्तानी महिला से शादी की तो महिला चार बच्चों को मारकर फरार
