हमीरपुर। Murder Of Mother यूपी के हमीरपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक सनकी शनिवार को वृद्धा मां का सिर पत्थर से कूचल दिया। हत्या के बाद वह दरवाजे पर ही चार घंटे तक बैठा रहा। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों की अनुसार इस सनकी ने चार वर्ष पहले भाई की भी हत्या कर चुका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंदपुरवा गांव निवासी आनंदी यादव उर्फ जुल्ली ने मां रामश्री (74) के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी और शव के पास करीब चार घंटे बैठा रहा। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। हत्यारोपी घर के दरवाजे अंदर से बंद कर रखा था। बड़ी मुश्किल से उसने दरवाजा खोला। तब उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। घटना के साक्ष्य एकत्र करने के लिए फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी करीब 14 वर्ष पहले अपने छोटे भाई चुक्खी की भी हत्या कर चुका है।
जमीन बेचने के लिए बना रहा था दबाव
ग्रामीणों ने बताया कि घर में आरोपी वृद्ध मां के साथ रहता था। मां के नाम करीब आठ बीघा जमीन है। उसी को बेचने के लिए मां से दबाव बनाता था, लेकिन वह बेचने को तैयार नहीं थी। शायद इसी के चलते उसने मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2021 में मां से विवाद किया। जिसकी सूचना मां ने पुलिस को दी। पुलिस जब उसे पकड़ने आई तो छत में चढ़कर तमंचा लहराते हुए पुलिस को धमकाने लगा था। तब पुलिस पीछे से चढ़कर अंदर पहुंच कर दबोचा था।
