Mound of Earth : कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से आठ महिलाएं दबीं, तीन की मौत की सूचना

Eight women buried after earthen mound collapses in Kaushambi; three reported dead.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कौशांबी।Mound of Earth  यूपी के कौशांबी जिले में रविवार सुबह दिल दहलाने वाले हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच अभी मिटटी के नीचे दबी हुई, जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। दरअसल कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के थाभां गांव में मिट्टी का टीला ढहने से आठ महिलाएं दब गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं तालाब से मिट्टी खोद रही थीं। अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर पड़ा और सभी उसके नीचे फंस गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और महिलाओं को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान में सहयोग किया। गंभीर रूप से घायल अन्य महिलाओं को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रख रही है।

BuildingFire: दिल्ली में भीषण आग ने मचाई तबाही,चार मंजिला बिल्डिंग में फंसे लोग, चार लोगों के शव बरामद, 20 को बचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother