Flipkart, एक्सिस बैंक और पेयू ने कार्ड पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की शुरुआत की

Flipkart, Axis Bank, and PayU have introduced biometric authentication for card payments.

इससे भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति इनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: Flipkart भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक (भारत में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंकों में से एक) और पेयू (भारत का प्रमुख डाइवर्सिफाइड फिनटेक प्लेटफॉर्म) के साथ मिलकर कार्ड पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल के लिए इन तीनों भरोसेमंद कंपनियों ने हाथ मिलाया है। यह कदम उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने (कंज्यूमर फर्स्ट) के इन कंपनियों के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने वाला है। इससे भारतीय उपभोक्ताओं के प्रति इनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूती मिली है।

इस पहल के माध्यम से यूजर्स अपने सपोर्टिंग एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करके ट्रांजैक्शन को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। इससे वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत खत्म होगी। इस सर्विस को सबसे पहले एक्सिस बैंक के कार्डहोल्डर्स के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से शुरू किया गया है। इस लॉन्चिंग के साथ फ्लिपकार्ट कार्ड से पेमेंट के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा देने वाले भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है।

पेयू मर्चेंट-साइड इन्फ्रास्ट्रक्चर

यह फीचर ग्राहकों को ऑथेंटिकेशन का ज्यादा सुरक्षित तरीका देता है। इसे डिवाइस फिंगरप्रिंट और बेहतर जांच के माध्यम से सपोर्ट मिलता है। इससे सिम स्वैप या ओटीपी आधारित धोखाधड़ी का खतरा कम हो जाता है। इससे डिजिटल पेमेंट के रास्ते की सबसे बड़ी बाधा दूर होगी और एसएमएस आधारित ओटीपी के बजाय ज्यादा तेज और सुरक्षित सिस्टम मिलेगा। यह ऐसा सिस्टम है, जिसे स्मार्टफोन यूजर्स पहले से जानते हैं। इस गठजोड़ के तहत पेयू मर्चेंट-साइड इन्फ्रास्ट्रक्चर को संभालेगा, जिसमें डिवाइस सिक्योरिटी और ऑथेंटिकेशन फ्लो शामिल है। वहीं एक्सिस बैंक जारी करने वाले पक्ष (इश्यूअर साइड) की तरफ बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए विंबो (पेयू की अनुषंगी कंपनी) का प्रयोग करेगा।

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से भारत में डिजिटल पेमेंट फ्रॉड की समस्या का समाधान हो सकेगा। आरबीआई से संबंधित डाटा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024 में फ्रॉड की रकम पांच गुना से भी ज्यादा बढ़कर 1,400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। इस स्थिति को देखते हुए ही भारतीय रिजर्व बैंक ने ‘डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन के लिए ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म डायरेक्शन, 2025’ (ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म फॉर डिजिटल पेमेंट ट्रांजैक्शन डायरेक्शन, 2025) सर्कुलर जारी किया था। इसमें स्पष्ट रूप से एसएमएस ओटीपी के बजाय बायोमेट्रिक और रिस्क-बेस्ड ऑथेंटिकेशन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसी दृष्टिकोण पर आगे बढ़ते हुए फ्लिपकार्ट-पेयू-एक्सिस बैंक की यह साझेदारी सिक्योरिटी बढ़ाएगी, ट्रांजैक्शन सक्सेस रेट सुधारेगी और पेमेंट का ज्यादा रेजिलिएंट इकोसिस्टम बनाएगी। इसके माध्यम से मजबूत डिजिटल ऑथेंटिकेशन मैकेनिज्म को लेकर आरबीआई के निर्देशों को पूरा किया गया है।

पेमेंट्स एंड सुपरकॉइन्स वाइस

इस लॉन्चिंग के मौके पर फ्लिपकार्ट के पेमेंट्स एंड सुपरकॉइन्स वाइस प्रेसिडेंट गौरव अरोड़ा ने कहा, ‘फ्लिपकार्ट में इनोवेशन को लेकर हमारा दृष्टिकोण मजबूत कम्प्लायंस और ग्राहकों के विश्वास पर आधारित है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का यह कदम डिजिटल धोखाधड़ी के लगातार बढ़ते जोखिम के इस दौर में पेमेंट को सुरक्षित बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। सुरक्षित बायोमेट्रिक क्रेडेंशियल्स का लाभ लेते हुए हम पेमेंट का सहज और निर्बाध अनुभव देने के साथ-साथ कंज्यूमर प्रोटेक्शन के सर्वोच्च मानकों को भी पूरा कर रहे हैं। डिजिटल कॉमर्स का लगातार विस्तार हो रहा है और ऐसे में हमारा ध्यान सुरक्षित पेमेंट के लिए जरूरी नियामकीय सख्ती और भरोसे को मजबूत करते हुए तेज लेनदेन को सक्षम बनाने पर है।’

एक्सिस बैंक की प्रेसिडेंट और कार्ड्स, पेमेंट्स एंड वेल्थ मैनेजमेंट हेड, अर्निका दीक्षित ने कहा, ‘एक्सिस बैंक में हम लगातार हर डिजिटल टचपॉइंट पर भरोसे और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। आज ग्राहक न सिर्फ सुरक्षित, बल्कि आसान डिजिटल पेमेंट्स की उम्मीद करते हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से यही होता है। इससे सुरक्षित और वन-टच अप्रूवल का अनुभव मिलता है। हमें फ्लिपकार्ट और पेयू के साथ गठजोड़ के माध्यम से अपने कार्डहोल्डर्स के लिए इस बेहतर सुविधा को पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह कदम लंबे समय से चली आ रही हमारी साझेदारी की मजबूती और सिक्योरिटी एवं ग्राहकों के अनुभव – दोनों ही मामलों में इंडस्ट्री के मानकों को नई ऊंचाई पर ले जाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है। डिजिटल कॉमर्स आगे बढ़ रहा है और ऐसे में हम इस तरह के इनोवेशन पर फोकस कर रहे हैं, जो हमारे ग्राहकों के लिए पेमेंट्स को ज्यादा आसान, ज्यादा सुरक्षित और भविष्य के अनुकूल बनाते हैं।’

बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन

इस गठजोड़ को लेकर पेयू पेमेंट्स के चीफ बिजनेस ऑफिसर हेमांग दत्तानी ने कहा, ‘भारत में डिजिटल कॉमर्स का तेजी से विस्तार हो रहा है और इसे देखते हुए सुरक्षा से समझौता किए बिना पेमेंट्स को आसान बनाना बहुत जरूरी है। पेयू में, हमें फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी करके गर्व का अनुभव हो रहा है। इस साझेदारी के माध्यम से हम कार्ड पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा दे रहे हैं। इससे ग्राहकों को ओटीपी-आधारित वेरिफिकेशन से संबंधित पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को सुरक्षा के बेहतर उपायों के साथ मिलाते हुए यह साझेदारी भारतीय ग्राहकों को तेज, ज्यादा सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट्स का अनुभव देने की दिशा में एक अहम कदम है।’

यह रोलआउट ओटीपी से आगे निकलने की दिशा में भारत के सफर का महत्वपूर्ण कदम है। इससे यूजर्स को पेमेंट का ज्यादा आसान तरीका मिलता है, साथ ही कम्प्लायंस एवं कंट्रोल के ऊंचे स्टैंडर्ड का भी पालन होता है। इस गठजोड़ के माध्यम से फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक और पेयू ने डिवाइस-बाउंड बायोमेट्रिक कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए एक मजबूत मॉडल बनाया है, जो भारत में सुरक्षित डिजिटल ट्रांजैक्शन की नेक्स्ट जनरेशन को सपोर्ट कर सकता है।

भारत में स्मार्टफोन खरीद का नया ट्रेंड: AI, परफॉर्मेंस और अफोर्डेबिलिटी बने सबसे बड़े फैक्टर : काउंटरपॉइंट-फ्लिपकार्ट रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother