Child Marriage : शादी से पहले मामी को लेकर भागा दूल्हा, घर वालों ने 14 साल के किशोर से 26 की युवती का रिश्ता किया तय

Groom Runs Off with Maternal Aunt Before Wedding; Family Arranges Marriage Between 14-Year-Old Boy and 26-Year-Old Woman

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक नाबालिग की शादी रुकवाई।

एटा। Child Marriage: शादी के पहले होने वाला दूल्हा मामी को लेकर भाग गया, इसके बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया। घर की इज्जत बचाने के लिए दोनों परिवारों ने मिलकर दूल्हे के छोटे भाई की शादी तय करा दी, जो अभी नाबालिग है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन छोटे भाई को अपने साथ ले आई।

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक नाबालिग की शादी रुकवाई। यहां पर उसकी शादी 26 वर्षीय युवती के साथ कराई जा रही थी, लेकिन नाबालिग के भाई का प्रेम संबंध उसकी मामी से चल रहा था। वह मामी को लेकर चला गया। इसके बाद शादी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छोटे बेटे से शादी कराई जा रही थी। चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोर का विवाह रुकवाया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर 14 वर्षीय किशोर का बाल विवाह होने से बचाया। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि गांव के युवक की बरात मंगलवार को फिरोजाबाद जानी थी। घर में बरात जाने की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान दोपहर में युवक घरवालों को पार्लर पर जाने की कहकर गाड़ी लेकर चला गया और अपनी मामी को भी साथ ले गया। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो पता चला कि वह अपनी मामी को लेकर चला गया है। इसके बाद घर वालों ने छोटे लड़के की शादी कराने की तैयारी की लेकिन सूचना मिलते ही मौके पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पहुंच गई। नाबालिग किशोर का बाल विवाह होने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि किशोर को फिलहाल चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में रखा गया है। उसे जल्द ही बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

प्रभु के भक्तों के लिए समान व्यवस्था, Shri Ram Janmabhoomi Trust की वेबसाइट से विशिष्ट दर्शन का विकल्प हटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother